Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

आनलाइन अफवाहबाजों की शिकार लता मंगेशकर बोलीं- फिलहाल तो मैं ठीक हूं

मुंबई : अफवाहों के सिर पैर नहीं होते. जाने कब किसके बारे में क्या उड़ जाए. प्रख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को भी अफवाहबाजों ने नहीं बख्शा. उनके निधन की झूठी खबर उड़ा दी गई है. यह चर्चा इतनी तेज फैली की ढेर सारे लोग लताजी का हाल जानने के लिए एक दूसरे से पूछने लगे. यह सूचना जब लता मंगेशकर तक पहुंची तो उन्होंने खुद ट्विटर पर प्रकट होकर खुद का हाल बिलकुल ठीक होने की बात कही. ऑनलाइन अफवाहबाजों का जवाब देने के लिए लता को ट्विटर पर लिखना पड़ा कि ईश्वर की कृपा से वह अभी तो पूरी तरह से स्वस्थ व तंदुरुस्त हैं.

बयासी वर्षीया लता ने ट्विटर पर लिखा, “नमस्कार, कृपया मेरे स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास न करें. ईश्वर की कृपा से सब कुछ अच्छा है.” ज्ञात हो कि गुरुवार को इंटरनेट पर अफवाह थी कि लता का निधन हो गया है. फिल्मकार मधुर भंडारकर ने भी लोगों से झूठी अफवाहें न फैलाने के लिए कहा है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “इस अफवाह को रोकिए. लता दीदी पूरी तरह से स्वस्थ हैं. मैंने अभी उनसे बात की है.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...