जयपुर : राजा चौधरी को मुंबई से तड़ीपार कर दिया गया लेकिन भाई सुधरा नहीं. वह दारू पीकर पगलाने की अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा. राजा चौधरी को जयपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. भोजपुरी फिल्मों के इस अभिनेता और टीवी कलाकार राजा चौधरी को अपनी एक महिला मित्र के साथ शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सहायक पुलिस उपायुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि नशे में धुत राजा चौधरी कल अपनी महिला मित्र प्रवीणा चौधरी के साथ फोर्टिस अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहा था. पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने पर लाने के बाद राजा चौधरी को सीआरपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला प्रवीणा को छोड़ दिया.
बताया जा रहा है कि लड़की मरेठ की रहने वाली है. वह अपने परिजनों के साथ मेरठ से जयपुर आई थी. पुलिस ने लड़की को परिजनों के साथ भेज दिया है. पुलिस ने राजा के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक राजा अस्पताल के गार्ड से उलझ पड़े और नशे में कहने लगा कि ये अस्पताल नहीं होटल है. तुम मुझे अंदर क्यों नहीं जाने दे रहे हो. जब वहां पुलिस पहुंची तो राजा चौधरी ने पुलिसकर्मियों से भी बद्तमीजी की. पुलिस ने उसकी गाड़ी जब्त भी की है. भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और टीवी कलाकार श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी इससे पहले भी कई बार शराब पीकर हंगामा कर चुके हैं. वह मुंबई में जेल की हवा भी खा चुके हैं. राजा के हंगामे के चलते मुंबई पुलिस ने उसे तड़ीपार भी कर दिया था.


