Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

लाइव प्रोग्राम में हाफिज सईद पर भड़के मणिशंकर अय्यर

भारत के पूर्व गृहमंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक पाकिस्तानी चैनल पर लाइव शो के दौरान मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्‍होंने यहां तक कह दिया कि उसकी जगह तो जेल में है। मणिशंकर अय्यर के दो टूक जवाब से आतंकी सरगना हाफिज सईद तिलमिला गया और यह सफाई देने लगा कि उस पाकिस्‍तान में कोई मामला नहीं है। अय्यर ने सई के इस दावे पर भी सवाल खड़ा किया कि भारत अभी तक पाकिस्‍तान को मंजूर नहीं करता। अय्यर ने कहा कि भारत सौ फीसदी मजबूत पाकिस्‍तान की कामना करता है, पर दोनों देशों में बैठे सईद जैसे लोग यह नहीं चाहते हैं।

दरअसल, ए‍क निजी टूर पर पाकिस्‍तान गए मणिशंकर अय्यर एक पाकिस्‍तानी चैनल पर लाइव प्रोग्राम में आमंत्रित किए गए थे। कार्यक्रम के बीच में ही एंकर ने अचानक मुंबई हमलों के मास्‍टर माइंड हाफिज सईद का फोन लगा दिया। उस समय अय्यर इस्‍लामाबाद के स्‍टूडियो में मौजूद थे। फोन पर सईद ने कहा कि भारत को सबसे ज्‍यादा तरजीह वाले देश का दर्जा देना किसी भी तरीके से सही नहीं है। क्योंकि अब भी कश्मीर मसले जैसी कई बड़ी समस्याएं हैं, जिन्हें सुलझाया नहीं गया है। साथ ही उसने यह भी कहा कि भारत की तरफ़ से बनाए जा रहे बांध पाकिस्तान के लिए समस्या पैदा करेंगे। उल्‍लेखनीय है कि मुंबई हमलों के समय मणिशंकर अय्यर ही देश के गृहमंत्री थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...