Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

देश के चरित्र निर्माण में आर्चाय तुलसी का महत्‍वपूर्ण योगदान : सोनिया

नई दिल्ली । अखिल भारतीय कांग्रेस आई की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं समग्र विकास के लिए दलगत स्वार्थों से ऊपर उठना जरूरी है। राष्ट्र के चरित्र निर्माण में आचार्य तुलसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके द्वारा प्रवर्तित अणुव्रत आन्दोलन ने नैतिकता एवं चरित्र की प्रतिष्ठापना में अमूल्य योगदान किया है। श्रीमती सोनिया गांधी ने आज अपने निवास 10, जनपथ पर आचार्य महाश्रमण के शिष्य प्रेक्षाप्रभारी मुनिश्री जयकुमार के साथ विचार-विमर्श के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए। श्रीमती गांधी ने देश को तरक्की की ओर अग्रसर करने के लिए समाज एवं राष्ट्र का नेतृत्व करने वाले लोगों से अपेक्षा की कि वे समाज को तोड़ने की बजाए जोड़ने के प्रयत्न करें। भारतीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए सांप्रदायिक एकता और सर्वधर्म सद्भाव के साथ-साथ नैतिकता, चरित्र निर्माण एवं जीवन शुद्धि के प्रयत्न जरूरी हैं। इस दृष्टि से अणुव्रत आंदोलन के माध्यम से किये गये प्रयत्नों को उन्होंने उल्लेखनीय बताया।

मुनिश्री जयकुमार ने श्रीमती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें धर्मसंघ के साथ नेहरू गांधी परिवार के अनन्य रिश्तों के बारे में जानकारी दी। मुनिश्री ने श्रीमती गांधी को पंडित नेहरू एवं आचार्य श्री तुलसी के साथ हुए वार्तालाप की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। मुनिश्री ने श्रीमती गांधी को 2013-2014 में समायोजित होने वाले आचार्य तुलसी जन्मशताब्दी समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। श्रीमती सोनिया गांधी ने मुनिश्री के साथ वार्ता के दौरान राजीव-लोंगोवाल समझौते में आचार्य तुलसी के योगदान, प्रेक्षा विश्व भारती, कोबा (गुजरात)  में आचार्य महाप्रज्ञ के साथ मिलन एवं दोनों आचार्यों को प्रदत्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार की भी प्रसंगवश प्रसन्नता के साथ चर्चा की। श्रीमती गांधी ने मुनिश्री को आश्वस्त किया कि आचार्य तुलसी जन्मशताब्दी समारोह में जो भी हो सकेगा, पूरा सहयोग किया जायेगा। मुनिश्री ने वर्तमान में तेरापंथ धर्मसंघ द्वारा मनाये जा रहे आचार्य महाश्रमण अमृत महोत्सव, अणुव्रत आन्दोलन एवं अहिंसा यात्रा की संक्षिप्त जानकारी श्रीमती गांधी को दी। श्रीमती गांधी ने मुनिश्री से प्राप्त जानकारी पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। वार्तालाप के दौरान मुनिश्री रोहितकुमार, मुनिश्री मुदितकुमार भी उपस्थित थे। इस भंेटवार्ता की संयोजना में श्री वीरेन्द्र वशिष्ठ का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...