Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

आयशा टाकिया एवं सिद्धार्थ माल्‍या के बीच ट्विटर पर जंग

नई दिल्ली : अभिनेत्री आयशा टाकिया और किंगफिशर एयर लाइंस के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के बीच ट्विटर युद्ध छिड़ गया है। दिल्ली हवाई अड्डे पर आयशा की बहन नताशा के साथ किंगफिशर एयर लाइंस के कर्मचारी ने गलत बर्ताव किया, जिसे लेकर अभिनेत्री ने ट्विटर पर कई संदेश पोस्ट किए। आयशा ने लिखा कि किंगफिशर सबसे खराब एयर लाइंस है। दिल्ली हवाई अड्डे पर उसके कर्मचारी विनय पॉडवाल ने मेरी बहन के साथ खराब बर्ताव किया। उसका बोडिंग पास फाड़ दिया। उसे ऐसा करने की हिम्मत कैसे हुई। अभिनेत्री के ऐसे ही कई संदेश देखने के बाद सिद्धार्थ ने अपने फॉलोवर्स से आयशा के बारे में पूछा और उसके बाद ट्विटर पर पोस्ट किया है कि किसी भी कहानी के दो भाग होते हैं और उन्हें शांत रहना चाहिए। इसके अलावा सिद्धार्थ ने आयशा के बारे में और भी कई बातें लिखीं जिसके बाद दोनों में युद्ध सा छिड़ गया है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...