Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कबीर को समझने को दिमाग नहीं दिल चाहिए : भारती बंधु

भोपाल । प्रख्यात कबीर गायक स्वामी जीसीडी भारती (भारती बंधु) का कहना है कि देश के युवा अगर नई टेक्नालाजी के साथ अगर अपने आध्यात्मिक पक्ष को भी ठीक से समझ जाए तो भारत के विश्वगुरु बनने में देर नहीं लगेगी। समस्या यह है कि हम अपनी जड़ों को भूल गए हैं। वे यहां माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे। संवाद का विषय था कबीर की संचार दृष्टि। उनका कहना था कि कबीर एक जीवन दृष्टि देते हैं, इसलिए वे किताबों का विषय नहीं हैं। उन्हें समझने के लिए दिमाग नहीं, दिल की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज बाजारवाद के समय में जब आपसी प्रेम कम हो रहा है, तब कबीर बहुत प्रासंगिक हो गए हैं। उनका कहना था कि जब आज से 600 साल पहले कबीर निडर होकर अपनी बात कह सकते थे तो आज के पत्रकारों को उनसे क्यों नहीं सीखना चाहिए। समस्या यह है कि हम सच कहने से डरते हैं। कबीर इसीलिए हमें सच कहने का साहस देते हैं। उनका कहना था कि लालच और अहंकार से ही व्यक्ति लक्ष्य से भटक जाता है। युवाओं को इससे बचना होगा। उनका कहना था कि दुनिया में आज अशांति का वातावरण है, सुसंवाद नहीं हो रहा है क्योंकि शांति की तलाश हम बाहर कर रहे हैं जबकि वह हमारे भीतर है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने कहा कि कबीर और रहीम जैसे कवियों की याद हमें इसलिए करनी चाहिए कि वे हमें संस्कार देते हैं। आध्यात्मिक संचार की शिक्षा और इस दिशा में अनुसंधान जरूरी है क्योंकि ये ही हमें जीने का रास्ता बताते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार शिवअनुराग पटैरया ने कहा कि भारती बंधु को सुनना एक विरल अनुभव है और वे सही मायने में कबीर को हमारे बीच में ले आते हैं। संवाद में भारती बंधु ने छात्रों के सवालों के जबाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन जनसंचार विभाग के अध्यक्ष संजय द्विवेदी ने किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...