ये है हाल है भगवान माने जाने वाले डाक्टरों के. खैर, जब टैलेंट की बजाय दूसरे तरीकों या कोटा के तहत लोग इन प्रोफेशनों में आएंगे तो ऐसी ही घटनाएं देखने और सुनने को मिलेंगी. मामला पलवल जिले का है. बंसल हास्पीटल ने एक जिंदा बच्ची को मृत घोषित कर दिया. कई अखबारों ने इस खबर को छापा. इस मामले में पीडित पक्ष से शिकायत की है. बताया जा रहा है कि अब मामले को दबाने के लिए सीएमओ ऑफिस सामने आया है. खबर है कि इस मामले में उसकी भी गर्दन फंस रही है, लिहाजा सीएमओ आफिस पीडित पक्ष पर दबाव डालकर मामला वापस लेने को कह रहा है. बताया जा रहा है कि पीडितों को डाराया और धमकाया भी जा रहा है कि शिकायत वापस लो नहीं तो तुमलोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करा दिया जाएगा. 




