बदायूं। पत्रकार बीपी गौतम को फंसाने का प्रयास करने वाले चिन्मयानंद सरस्वती स्वयं ही फंस गये हैं, उनके विरुद्ध थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करा दिया गया है। थाना सिविल लाइन में दी तहरीर में बीपी गौतम ने कहा है कि मेरी पत्नी चिदर्पिता गौतम शाहजहांपुर स्थित कोतवाली में चिन्मयानंद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा चुकी हैं, जिसकी पुलिस विवेचना कर रही है एवं आरोपी चिन्मयानंद हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले चुके हैं, जिससे वह मेरे व मेरे परिवार को फांसने का लगातार षडय़ंत्र रच रहे हैं। षड्यंत्र के तहत ही उन्होंने 21 फरवरी को समय रात्रि आठ बज कर एक मिनट व आठ सेकेंड पर मेरे मोबाइल पर एक मैसेज किया, जिसमें कहा गया है कि माई न्यू नंबर प्लीज ट्राई- 97926226000।
बीपी गौतम ने अपने शिकायत में आगे लिखा है कि अगर, मैं इस नंबर पर कॉल कर लेता तो चिन्मयानंद ब्लैक मेल करने का या धमकी आदि देने का
मुकदमा दर्ज करा कर कानूनी रूप से फांसने का प्रयास करते। ब्लैक करने का आरोप वह पहले ही लगा चुके हैं, पर उनके पास कोई आधार न होने के कारण वह षड्यंत्र रच कर सुबूत हासिल करना चाह रहे थे, लेकिन पत्नी ने नंबर पहचान लिया, जिससे गौतम बच गये। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


