Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

खत्म हुई कुशवाहा की उलटी गिनती सीबीआई ने किया गिरफ्तार

सातवें चरण की वोटिंग खत्म होते ही निवर्तमान सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा की भी उलटी गिनती खत्म हो गई. उत्तर प्रदेश के एनएचआरएम घोटाला मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक जांच अधिकारियों ने बाबू सिंह कुशवाहा को बता दिया है कि उन्हें कानूनी तौर पर हिरासत में ले लिया गया है। अब बाबू सिंह कुशवाहा को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बसपा विधायक रामप्रसाद जायसवाल को भी सीबीआई ने कुशवाहा के साथ गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश में हुए एनएचआरएम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने आज सबेरे से ही कुशवाहा को पूछताछ के लिए बुलाया था। कुशवाहा सुबह से ही सीबीआई के दफ्तर में मौजूद हैं। सीबीआई उनसे एनएचआरएम घोटाले के मामले में पूछताछ कर रही है। उनके साथ एमएलसी राम प्रसाद जयसवाल को भी गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें शाम 6 बजे गाजियाबाद सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि कुशवाहा उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार में परिवार कल्याण मंत्री थे। सीएमओ हत्या कांड के बाद  मायावती ने उन्हें मंत्रीपद से हटाया था। बाद में भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पार्टी से निकाल दिया था। इसके बाद कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गए थे लेकिन राजनीतिक हो-हल्ले के चलते कुशवाहा की बीजेपी सदस्यता भी रद्द कर दी गई थी।

भाजपा ने कुशवाहा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि  सवाल यह है कि कुशवाहा को इतनी देर से क्यों गिरफ्तार किया गया। ठीक चुनाव समाप्त होते ही कुशवाहा की गिरफ्तारी बताती है कि सीबीआई का किस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है। कुशवाहा अगर गुनाहगार हैं तो फिर उन्हें सजा दी जाए लेकिन सिर्फ उन्हें ही निशाना बनाना गलत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...