Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मनबढ़ दिग्विजय ने अन्ना हजारे को धमकाया, बोले- रामदेव जैसा हश्र कर देंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अन्ना हजारे को धमका दिया है. उन्होंने अन्ना द्वारा अनशन किए जाने की सूचना पर कहा कि अगर अन्ना ने अनशन किया तो उनका हाल रामदेव जैसा कर दिया जाएगा. दिग्विजय ने साफ कहा कि जैसा व्यवहार केंद्र सरकार ने रामदेव और उनके समर्थकों के साथ रामलीला मैदान में किया था, उसी तरह का व्यवहार सरकार अन्ना और उनके समर्थकों के साथ कर सकती है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अन्ना हजारे को धमका दिया है. उन्होंने अन्ना द्वारा अनशन किए जाने की सूचना पर कहा कि अगर अन्ना ने अनशन किया तो उनका हाल रामदेव जैसा कर दिया जाएगा. दिग्विजय ने साफ कहा कि जैसा व्यवहार केंद्र सरकार ने रामदेव और उनके समर्थकों के साथ रामलीला मैदान में किया था, उसी तरह का व्यवहार सरकार अन्ना और उनके समर्थकों के साथ कर सकती है.

अन्ना हजारे के प्रस्तावित अनशन से नाखुश दिग्विजय ने उन्हें कड़ी चेतावनी देकर अन्ना के समर्थकों में बेचैनी पैदा कर दी है. दिग्विजय का कहना है कि जैसा भी माहौल होगा, वैसा फैसला लिया जाएगा. संभव हुआ तो अन्ना के खिलाफ भी उसी तरह की कार्रवाई की जाएगी जैसा रामदेव के साथ किया गया था. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने समाजसेवी अन्ना हजारे के बारे में उलटी-पुलटी टिप्पणियां भी की. दिग्विजय के मुताबिक अन्ना हजारे गांधीवादी और वरिष्ठ नेता हैं. लेकिन उनके समर्थक उन्हें चने की भाड़ पर चढ़ाकर उन्हें अनशन पर बिठा देते हैं, पर सच्चाई है कि जो उनकी उम्र है, उसे देखते हुए उनका अनशन पर बैठना बिलकुल ठीक नहीं है. कायदे से अन्ना के युवा समर्थकों को अनशन पर बैठना चाहिए, न कि खुद अन्ना को.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की जवाबदेही किसी अन्ना हजारे या उनकी टीम के लोगों के प्रति नहीं है, बल्कि देश की आम जनता के प्रति है. देश में कार्यरत संसदीय प्रणाली सबसे उपर है और उसी की प्रक्रिया का पूरी तरह पालन किया जाएगा. रामदेव के साथ रामलीला मैदान में हुई घटना का जिक्र किये बिना दिग्विजय बोले- अन्ना दिल्ली में अनशन पर बैठेंगे तो उनके साथ वही सलूक होगा जो उस वक्त के हालात में किया जा सकता है. आत्ममुग्ध दिग्विजय अपनी पीठ थपथपाने से नहीं चूके. रोजाना नए नए खुलासे और नए नए तरह तरह के बयानों को लेकर अपनी तुलना विकीलीक्स से किये जाने पर दिग्विजय ने कहा कि विकीलीक्स लाजवाब है, लेकिन दिग्गीलीक्स उससे भी ज्यादा जबर्दस्त है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...