Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

राहुल के बचाव में उतरे कांग्रेसी बीजेपी ने दी कोच बदलने की सलाह

उत्तर प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का करिश्मा नजर नहीं आ रहा है। साफ हो चुका है कि यूपी में राहुल गांधी जादू करने में नाकाम रहे। राज्य में कांग्रेस की हार के संकेत मिलते ही कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी के बचाव में आ गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ प्रचार किया है यदि यूपी में कांग्रेस की हार हुई तो उसके लिए वो खुद और संगठन जिम्मेदार होगा।

सांसद जगदंबिका पाल ने प्रत्याशियों पर ही ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि हमने पहले भी ये कहा था कि जिस तरह से राहुल कांग्रेस के लिए मेहनत कर रहे थे उससे पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बना। राहुल गांधी ने कांग्रेस के लिए माहौल बनाया इसमें कोई शक नहीं है। यदि हार होती है तो उसके लिए प्रत्याशी राहुल गांधी से ज्यादा जिम्मेदार होंगे। उत्तर प्रदेश की तस्वीर साफ होती देख भाजपा ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उसके प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी ऊर्जावान व्यक्ति हैं अब उन्हें अपने गुरु को बदल लेना चाहिए। मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शुरु से ही इस बात की उम्मीद थी की हम यूपी में अच्छा करेंगे। कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है, राष्ट्रीय पार्टी का ऐसा हश्र होना दुखद है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता राहुल गांधी की ऊर्जा को खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी को अब अपने कोच को बदल लेना चाहिए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...