Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Uncategorized

साहित्‍यकार दुलाराम सहारण को साहित्‍य गौरव सम्‍मान

झुंझुनू। राजस्‍थान के चूरू जिले के भाड़ंग गांव में जन्मे युवा साहित्यकार दुलाराम सहारण को तारानगर के इंद्रलोक भवन में आयोजित समारोह में अपणायत संस्थान की ओर से साहित्य गौरव सम्‍मान दिया गया। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष श्याम महर्षि, वरिष्ठ साहित्यकार बैजनाथ पंवार, डॉ रामकुमार घोटड़ एवं अन्य अतिथियों ने सहारण को साफा, शॉल, सम्‍मान पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्‍मानित किया।

इस मौके पर महर्षि ने कहा कि दुलाराम सहारण के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘पीड़’ पर केंद्रीय साहित्य अकादमी का पहला युवा पुरस्कार घोषित किया गया है, यह हम सबके लिए गर्व और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस छोटी सी उम्र में न केवल दुलाराम ने स्वयं को एक सृजनधर्मी के रूप में स्थापित किया है, अपितु क्षेत्र में राजस्थानी के लिए एक जबर्दस्त माहौल तैयार करते हुए युवा लेखकों की एक टीम तैयार की है। यह टीम आने वाले दिनों में राजस्थानी के साहित्य भंडार को समृ़द्घ करेगी। उन्होंने दुलाराम से कहा कि प्रत्येक सम्‍मान व पुरस्कार के साथ सृजनधर्मी की जिम्‍मेदारी भी बढ़ जाती है। प्रत्येक स्तर पर उस जिम्‍मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करें। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार भंवर सिंह सामौर, सत्यनारायण इंदौरिया, बनवारी लाल खामोश, शंकर झकनाडिय़ा, रवि पुरोहित, सत्यदीप, विश्वनाथ भाटी, किशोर निर्वाण, बुधमल हंसावत, परमेश्वर प्रजापत, देवकरण जोशी सहित बड़ी संख्‍या में साहित्यकार मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...