Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

आईपीएस नरेंद्र की हत्‍या के मामले में राष्‍ट्रपति से हस्‍तक्षेप करने की मांग

अलीगढ़ :  मध्य प्रदेश के मुरैना में हुई आईपीएस नरेन्द्र कुमार की हत्या का पूरे देश में विरोध हो रहा है। एनएफयूएसआई ने सोमवार को आईपीएस नरेन्द्र कुमार की हत्या के मामले में राष्ट्रपति से स्वयं हस्तक्षेप करने की मांग की तथा इस मामले की सीबीआई जांच की बात कहते हुए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सुशीला को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौपा। एनएफयूएसआई ने दोपहर को कलेक्ट्रेट पहुंचकर आईपीएस नरेन्द्र हत्या मामले में अपना विरोध दर्ज कराया। एनएफयूएसआई ने राष्ट्रपति से अवैध खनन पर तुरन्त रोक लगवाने और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

एनएफयूएसआई के अध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि राष्ट्रपति को इतने गंभीर मामले में स्वयं हस्तक्षेप कर नरेन्द्र जैसे जाबांज आईपीएस को न्‍याय दिलाना चाहिये और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाने चाहिये। महासचिव सौरव चौधरी ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार आईपीएस की हत्या के मामले की जांच में शिथिलता बरत रही है जो कि शर्मनाक है। अगर आईपीएस की हत्या के दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र अलीगढ़ में आन्दोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ब्रजकिशोर शर्मा, प्रभु दयाल, शिवम शर्मा, मनोज शर्मा, मौहम्मद नफीस, विशाल गौतम आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...