Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

न्‍यूज एजेंसी के संपादक को मिली धमकी – पैसा लेकर भी क्‍यों नहीं किया मेट्रो में धमाका

गाजियाबाद के एक लोकल न्यूज एजेंसी के संपादक को विदेशी नंबर से हॉक्स कॉल कर मेट्रो में बम धमाका करने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं कॉल करने वाले ने अपना परिचय दुबई के शेख के रूप में दी और धमकाने वाले अंदाज में कहा कि पांच करोड़ लेने के बाद भी उसने मेट्रो में बम धमाका क्यों नहीं किया। यह सुनकर संपादक पसीना-पसीना हो गया। दो मिनट में फोन कट गया। संपादक ने इस मामले की जानकारी तत्‍काल सिहानी गेट थाने को दी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुबई के नम्‍बर 00120259528** से लोकल न्यूज एजेंसी के संपादक राजवीर सिंह को फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को दुबई का शेख बताया और धमकी भरे लहजे में पूछा कि उसे पांच करोड़ रुपए डिलीवर कर दिए गए हैं, इसके बाद भी उसने मेट्रो में धमाका क्‍यों नहीं किया? करीब दो मिनट तक चले इस बातचीत में राजवीर के हाथ-पांव ठण्‍डे हो गए। वे बुरी तरह घबरा गए। उसके बाद फोन अपने आप डिस्कनेक्ट हो गया। राजवीर ने बताया कि उनके पास पहली बार ऐसा फोन कॉल आया है। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...