Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

राजस्‍थान मीडिया एक्‍शन फोरम का पत्रकार सम्‍मेलन आयोजित

उदयपुर : आज के दौर में पत्रकारिता के स्तर और सामाजिक जीवन के क्षेत्र में विचार करना आवश्यक है, निष्पक्ष, ईमानदार और सत्यता को अपनाने वाले पत्रकारों से ही पत्रकारिता पवित्र रह सकती है। वे साफ-सुथरे रहेंगे तभी समाज को सही दिशा दे पाएंगे तथा मार्गदर्शक की भूमिका भी अदा करने में सफल हो पाएंगे। उक्त विचार उदयपुर के सांसद रघुवीर मीणा ने नेहरू छात्रावास सभागार में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा डॉ. भॅंवर सुराणा की स्मृति में आयोजित राजस्थान पत्रकार सम्मेलन में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक मूल्यों के आचरण और व्यवहार की विश्वसनीयता दांव पर लगी है, अच्छे राजनीतिज्ञों को भी जनता शक की नजर से देखती है। हमें जनता में सकारात्मक सोच पैदा करने की जरूरत है।

उदयपुर : आज के दौर में पत्रकारिता के स्तर और सामाजिक जीवन के क्षेत्र में विचार करना आवश्यक है, निष्पक्ष, ईमानदार और सत्यता को अपनाने वाले पत्रकारों से ही पत्रकारिता पवित्र रह सकती है। वे साफ-सुथरे रहेंगे तभी समाज को सही दिशा दे पाएंगे तथा मार्गदर्शक की भूमिका भी अदा करने में सफल हो पाएंगे। उक्त विचार उदयपुर के सांसद रघुवीर मीणा ने नेहरू छात्रावास सभागार में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम द्वारा डॉ. भॅंवर सुराणा की स्मृति में आयोजित राजस्थान पत्रकार सम्मेलन में शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राजनैतिक मूल्यों के आचरण और व्यवहार की विश्वसनीयता दांव पर लगी है, अच्छे राजनीतिज्ञों को भी जनता शक की नजर से देखती है। हमें जनता में सकारात्मक सोच पैदा करने की जरूरत है।

फोरम के सलाहकार एवं वरिष्ठ पत्राकार वीर सक्सेना ने कहा कि यह एक वैचारिक क्राति का फोरम है, यह स्वतंत्र एंव निष्पक्ष है जो किसी भी राजनैतिक व आर्थिक प्रभाव से परे हटकर कार्य कर रहा है। बुनियादी तौर पर इसने पत्रकारिता के क्षेत्र को तहसील स्तर तक विस्तारित करने का बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार एंव कलमकार नन्द चतुर्वेदी ने कहा कि विगत पचास वर्षों में मीडिया का बहुत विस्तार हुआ है और आम जीवन में उसका दखल भी बढ़ा है। पत्राकारिता की सबसे बड़ी चुनौती उसकी अपनी विश्वसनीयता है, क्योंकि आम व्यक्ति अपने जीवन की गतिविधियों को उसी से नियंत्रित करता है। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी है कि वह अपनी विश्वसनीयता की रक्षा करे।

प्रिंट व इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुडे पत्रकार संजय गौड़ ने कहा कि शहरी पत्रकारों को तो भरपूर सुविधाएं मिलती हैं किन्तु दूरदराज के गांवों में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले पत्रकारों को सुविधाओं का नितान्त अभाव रहता है। इसके लिए फोरम के मार्फत सकारात्मक प्रयास किये जाने होंगे। मध्य प्रदेश सरकार के राजकीय अतिथि संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज ने कहा कि आज की दुनिया मीडिया को निहार रही है क्योंकि राष्ट्र विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, पत्रकार एक चिन्तनशील व्यक्ति है इसलिए उसे सुधार के प्रबल प्रयास करने चाहिए, तभी समाज को स्वच्छ एंव स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सकेगा। उन्होंने पत्राकारों के साथ संतों को भी वातावरण के सुधार के लिए जुटने का आह्वान किया।

इससे पूर्व सोनभद्र के पत्रकार आवेश तिवारी ने कहा कि भारत में लोकतंत्रा को जीवित रखना है तो पत्रकारों को समाज हित में ईमानदारी से कार्य करना होगा। दिनेश सिंदल ने कहा कि अखबार के सामने सबसे बड़ी चुनौती बाजार है और बाजार का व्यापक प्रभाव मीडिया में भी देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में फोरम अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने फोरम की गतिविधियों एवं कार्यकलापों का विवरण के साथ ही पत्रकार अतिथियों का परिचय भी दिया। इस अवसर पर आनन्दराम जी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के प्रयास से गंगापुर सिटी के पत्रकार श्रीराम गर्ग को राजस्थान सरकार द्वारा 51 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान कराने पर सीताराम गर्ग ने फोरम का आभार जताया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्‍वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान सूचना केंद्र-दिल्ली के संयुक्त निदेशक (सूचना एंव जनसम्पर्क), गोपेन्द्र भट्ट, पत्रकार आवेश तिवारी, गजल गायिका सीमा अनिल सहगल (मुंबई), पत्रकार वीरेन्द्र सिंह राठौड (जयपुर), प विपिन गांधी तथा सहायक सूचना एंव जनसम्पर्क अधिकारी तुलसीराम कन्डारा को उल्लेखनीय कार्यों के लिए ’कलम का सिपाही‘ सम्मान से नवाजा  गया। कार्यक्रम का संयोजन फोरम महासचिव एवं कार्यक्रम सह संयोजक श्रीमती शकुंतला सरूपरिया तथा आभार फोरम के प्रवक्ता पत्रकार शरद मेहता ने किया। हवन कुंड का विमोचन समारोह में श्रीमती निशिथा शर्मा द्वारा रचित पुस्तक हवन कुंड एवं चंद्रप्रकाश चित्तौडा की सूक्ष्म कृति डायरी का भी अतिथियों के हाथों विमोचन हुआ।

अगला राजस्थान पत्रकार सम्मेलन जून माह में अजमेर में : राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि फोरम का आगामी राजस्थान पत्रकार सम्मेलन जून माह मे अजमेर में आयोजित किया जाएगा । इस सम्मेलन का सहसंयोजक पत्रकार अतुल सेठी नसीराबाद को बनाया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...