Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

विविध

गायक अभिजीत पर 34 वर्षीय महिला ने गलत तरीके से छूने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया

गायक अभिजीत भट्टाचार्य पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. वर्सोवा स्थित गाला लोखंडवाला दुर्गा पंडाल में आई एक 34 वर्षीय महिला ने अभिजीत के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस का कहना है कि अभिजीत समारोह में एक आयोजक के तौर पर उपस्थित थे जबकि महिला को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.

गायक अभिजीत भट्टाचार्य पर एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. वर्सोवा स्थित गाला लोखंडवाला दुर्गा पंडाल में आई एक 34 वर्षीय महिला ने अभिजीत के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस का कहना है कि अभिजीत समारोह में एक आयोजक के तौर पर उपस्थित थे जबकि महिला को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था.

थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुभाष खानविलकर ने कहा ‘जब कार्यक्रम चल रहा था तब महिला (दर्शकों की कतारों के बीच) खड़ी हो गई और उसकी वजह से पीछे बैठे लोगों को आगे मंच नजर नहीं आ रहा था। लोगों ने हल्ला करना शुरू किया लेकिन जब उसने नहीं सुना तो अभिजीत ने पहल करके उसे बैठने के लिए कहा। महिला जिस जगह खड़ी थी, उसे वहां से हटाने की कोशिश में अभिजीत ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ और पकड़ा।’

उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए( यौन उत्पीड़न), 504 (शांति भंग करने के लिए उकसावे के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 34 के तहत गायक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है. जब तक पुलिस प्राथमिक जांच पूरी नहीं कर लेती तब तक गायक को तत्काल समन भेजने की जरूरत नहीं है.

उधर, अभिजीत का कहना है कि उनके खिलाफ शिकायत ‘हिंदू विरोधी ताकतों’ ने दर्ज कराई है जिन्हें वह अच्छी तरह जानते हैं.’  अभिजीत इस साल मई में तब विवादों में घिरे थे जब उन्होंने कहा था कि सड़कें कारों और कुत्तों के लिए हैं, न कि लोगों के सोने के लिए. यह ट्वीट अभिजीत ने वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान को दोषी ठहराए जाने के बाद किया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...