Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

दक्षिणी चीन सागर में चीन की मिसाइलों से भड़का अमेरिका

चीन ने साउथ चाइना सी में 3 जगहों पर ऐंटी-शिप क्रूज मिसाइलें और सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम तैनात किया है. बताया जा रहा है कि बीते 30 दिनों के भीतर ही इन मिसाइलों को फेयरी क्रॉस रीफ, सूबी रीफ और मिसचिफ रीफ पहुंचाया गया है. अब अमेरिका इससे नाराज नजर आ रहा है. उनका कहना है कि इसके निकट अवधि और लंबी अवधि के परिणाम चीन को भुगतने होंगे.

इस बारे में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम चीन के दक्षिण चीन सागर के सैन्यीकरण के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं. हमने इसको लेकर चीनी नेतृत्व से सीधे सवाल उठाया है. हालांकि इस बारे में चीन का कहना है कि चीन का नान्शा द्वीप और उससे जुड़े द्वीप समूहों पर निर्विवाद संप्रभुता है.  चीन का कहना है कि साउथ चाइना सी में हमारी गतिविधियां हमारी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बरकरार रखने के लिए है. यह हमारा अधिकार है और यह तैनाती किसी भी देश के खिलाफ नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...