Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

पूर्व सैनिकों के नक्शे-कदम पर अर्द्धसैनिक बल, ‘वन रैंक वन पेंशन’ के लिए करेंगे धरना-प्रदर्शन

नई दिल्ली: पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक वन पेंशन’ की घोषणा के बाद अब अर्द्धसैनिक बलों ने भी इसकी मांग कर डाली है।  जिसके लिए वह पूर्व सैनिकों के नक्शे-कदम पर चलते हुए नवबंर में धरना प्रदर्शन करेंगे। माना जा रहा है कि इस मांग को मानने से सरकार पर सालाना 3 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ सकता है। उन्होंने कहा है कि वह सेना से ज्यादा विषम परिस्थितयों में काम करते हैं। ऐसे में उन्हें भी ‘वन रैंक वन पेंशन’ का लाभ मिलना चाहिए।

    पूर्व अर्द्धसैनिकों ने इस मांग को लेकर नवंबर को जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने का फैसला किया है। इससे पहले पूर्व सैनिकों के भी इसी तरह के धरने के बाद सरकार को ‘वन रैंक वन पेंशन’ की घोषणा करनी पड़ी थी। सशस्त्र बलों की तर्ज पर अर्द्धसैनिकों ने ऐसे समय में ‘रैंक वन पेंशन’ की मांग को लेकर प्रदर्शन की धमकी दी है जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गौरतलब है कि बिहार में अर्द्धसैनिक बलों में रिटायर व कार्यरत अर्द्धसैनिकों की संख्या काफी ज्यादा है।
पूर्व सैनिकों के लिए की गई ‘वन रैंक वन पेंशन’ की घोषणा से केंद्र सरकार पर सालाना 8,300 करोड़ रूपए का भार पड़ेगा। हालांकि पूर्व सैनिक अब भी इस घोषणा से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। केंद्र सरकार को पूर्व सैनिकों से वार्ता के दौरान यह डर सता रहा था कि दूसरे सुरक्षा बलों की ओर से भी ऐसी ही मांग उठ सकती है। अर्द्धसैनिक बलों ने फेसबुक और ट्विटर पर पहले ही ‘वन रैंक वन पेंशन’ अभियान छेड़ दिया है। अर्द्धसैनिक बलों के 9 लाख रिटायर कर्मचारी 26 सिंतबर को सरकार को आखिरी नोटिस देंगे। इससे पहले 22 सिंतबर को आईटीबीपी अधिकारियों ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर इस मामले को उठाया था। जिसके बाद राजनाथ ने उन्हें भरोसा दिया था कि इस मामले को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...