Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

यूपी के चित्रकूट में पत्रकार पर हमले के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

चित्रकूट : अवैध खनन का कवरेज करने गए पहाड़ी के पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पिता-पुत्रों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जहां पुलिस का दावा है कि इनको घर से गिरफ्तार किया गया, वहीं सूत्र बताते हैं कि दोनों बाकायदा अपने वाहन से थाने आए। पुलिस ने उन्हीं की गाड़ी से जिला चिकित्सालय ले जाकर मेडिकल कराया। मामले में दो आरोपी अब भी पकड़ से बाहर हैं।

पहाड़ी निवासी पत्रकार अशोक नामदेव पर गत शनिवार सुबह कहेटा में खनन माफिया ने जानलेवा हमला किया था। वह अवैध खनन की कवरेज करने गए थे। हमलावरों ने उसका मोबाइल, कैमरा और साढ़े चार हजार रुपये भी छीन लिए थे। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। उसने रावेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, विजय सिंह और बब्बल उर्फ ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनकी गिरफ्तारी को लेकर विवेचक एसआई की भूमिका को लेकर सवालिया निशान भी लगे। बुधवार सुबह पहाड़ी थाना पुलिस ने नाटकीय रूप से दो आरोपियों रावेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह की गिरफ्तारी की। पहाड़ी पुलिस ने दावा किया कि इनको घर से लाया गया है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों ने बताया कि दोनों अपनी गाड़ी से थाने पहुंचे। दोनों को पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...