Connect with us

Hi, what are you looking for?

ये दुनिया

देश में फर्जी शंकराचार्यों की भरमार

देश में धर्म को लेकर हमेशा से तलवारें खिंचती रही हैं. कभी साईं की पूजा रोकने के लिए शंकराचार्य धर्म संसद बुलाते हैं, तो कभी धर्म प्रमुख का पद हासिल करने के लिए फर्जीवाड़े हो रहे हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि देश में कई शंकराचार्य फर्जी हैं. मूल पीठ चार हैं और उनके शंकराचार्य ही मान्य हैं. फर्जी शंकराचार्य उज्जैन ‘सिंहस्थ’ क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे.अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद इस मामले में सख्त निर्णय लेने का मन बना चुकी है. साथ ही फर्जी साधुओं को जमात से बाहर करने के लिए अब हर अखाड़ा अपने साधु-संतों, महामंडलेश्वरों का परिचय पत्र जारी करेगा. इस पर साधु का नाम, अखाड़े का नाम, स्थान और अखाड़े के पदाधिकारी के हस्ताक्षर होंगे. सिंहस्थ 2016 के पहले सभी को परिचय पत्र दे दिए जाएंगे. इस बात की जानकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने कही.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...