Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

गृह मंत्रालय की मंजूरी के बिना विदेशी फंडिंग लेने के मामले में तीस्ता सीतलवाड़ के घर-आफिस पर सीबीआई का छापा

मुंबई से खबर है कि सोशल एक्टीविस्ट तीस्ता सीतलवाड़ के घर और आफिस पर सीबीआई ने छापा मारा है. यह छापा विदेशी फंडिंग को लेकर है. तीस्ता सीतलवाड़ और उनके संगठन के खिलाफ गैरकानूनी ढंग से विदेशी फंडिंग लेने को लेकर मुकदमा दर्ज है. छापा आज मंगलवार की सुबह पड़ा. सीबीआई टीम ने सीतलवाड़ के घर और उनके एनजीओ आफिस पर एक साथ छापेमारी की. इस छापे पर तीस्ता का कहना है कि सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत आती है, इसलिए यह कार्रवाई हमें डराने के लिए की जा रही है, क्योंकि हमारा संगठन गुजरात दंगा पीड़ितों की मदद कर रहा है.

उन्होंने कहा कि सीबीआई टीम अचानक सर्च वॉरन्ट लेकर उनके यहां छापेमारी कर रही है, जबकि उन्होंने एजेंसी को जांच में सहयोग करने का भरोसा दिलाया था. ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते सीबीआई ने सीतलवाड़ और उनके एनजीओ पर गृह मंत्रालय की इजाजत के बिना विदेश से फंड लेने पर फॉरन कॉन्ट्रिब्यूशन रेग्युलेशन ऐक्ट (FCRA) के तहत मुकदमा दर्ज किया था. एफआईआर में सीबीआई ने गुलाम मोहम्मद पेशिमाम और तीस्ता के पति जावेद आनंद को भी नामजद किया है. ये दोनों मुंबई के सांताक्रूज स्थित सबरंग कम्यूनिकेशंस ऐंड पब्लिशिंग के डायरेक्टर हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...