Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

लव-जिहाद पर लिखी किताब के लेखक पर इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हमला

बिहार के लेखक सत्यपाल चंद्रा की एक किताब को लेकर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने लेखक के घर पर हमला कर दिया। साथ ही लेखक चंद्रा को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में लेखक के पिता ने गया जिले के इमामगंज में शिकायत दर्ज की है।  शिकायत में पिता ने बताया कि कुछ अतिवादियों ने सत्यपाल चंद्रा की किताब ‘व्हेन हेवन फॉल्स डाउन’ (जब जन्नत गिरती है) के विरूद्ध में लेखक चंद्रा और उनके परिवार को जगह-जगह धमकी भरे पोस्टर चिपका कर जान से मारने की धमकी दी है।

बिहार के लेखक सत्यपाल चंद्रा की एक किताब को लेकर कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने लेखक के घर पर हमला कर दिया। साथ ही लेखक चंद्रा को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में लेखक के पिता ने गया जिले के इमामगंज में शिकायत दर्ज की है।  शिकायत में पिता ने बताया कि कुछ अतिवादियों ने सत्यपाल चंद्रा की किताब ‘व्हेन हेवन फॉल्स डाउन’ (जब जन्नत गिरती है) के विरूद्ध में लेखक चंद्रा और उनके परिवार को जगह-जगह धमकी भरे पोस्टर चिपका कर जान से मारने की धमकी दी है।

किताब में चार मौलवियों द्वारा एक लड़की के क्रूर बलात्कार का प्रसंग है। इसी प्रसंग को लेकर विरोध किया जा रहा है। लेखक ने यह प्रसंग सत्य घटना पर आधारित बताया है। पोस्टरों में चंद्रा की किताब ‘व्हेन हेवन फॉल्स डाउन’ को गैर-इस्लामिक करार देते हुए चंद्रा को गिरफ्तार करने और किताब पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की गई है। थाना प्रभारी ने शुरूआती आनाकानी के बाद एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीँ गया के एसएसपी मनु महाराज ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। लेखक चंद्रा का कहना है, ‘दंगों, लव-जिहाद, वैश्यावृत्ति, मानव तस्करी और चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लिखी गई किताब ‘व्हेन हेवन फॉल्स डाउन’ के ज्यादातर अंश सत्य घटनाओं पर आधारित हैं।’ किताब के अंत में चंद्रा ने लिखा है, ‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मेरी मंशा दंगों का सटीक चित्र खींचने की है। अगर किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं अग्रिम माफी मांगता हूं।’

बिहार के नक्सल-प्रभावित गांव से आने वाले 27 वर्षीय लेखक सत्यपाल चंद्रा की यह 10वीं किताब है। किताब को साहित्यिक हलकों में काफी सराहा गया है। धमकी देने वालों ने पोस्टरों में ‘तुम कब तक घर में छुपकर रहोगे’, ‘मौलवियों का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’ जैसे नारे और कथित तौर पर ‘इस्लाम के विरुद्ध लिखने’ का खामियाजा भुगतने की चेतवानी दी है। साथ ही लेखक के सिर पर 2 लाख रुपये ईनाम की घोषणा भी की है। इससे पहले भी इस किताब को लेकर गया जिले में कुछ अतिवादियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था और चंद्रा को गिरफ्तार कर किताब पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है। हालांकि युवा लेखक चंद्रा वहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा सम्मानित किये जा चुके हैं। सुरक्षा कारणों से फिलहाल लेखक दिल्ली में हैं और उनका परिवार गांव में भय के साये में रहने के लिए मजबूर है। घटना को लेकर लेखकों और साहित्यिक हलकों में आक्रोश है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...