Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

पत्रकार संदीप कोठारी की छाती पर बैठ गया था मुख्य आरोपी, सात लोगों ने गद्दे में लपेटकर जिंदा जलाया

मध्य प्रदेश के बालाघाट में पत्रकार संदीप कोठारी को जिंदा जलाने के मामले में नया खुलासा हुआ है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि इस घटना को 3 नहीं बल्कि 7 लोगों ने सुनियोजित साजिश रचकर अंजाम दिया है. पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 4 आरोपी फरार हैं. मुख्य आरोपी राकेश नर्सवानी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए के इनाम का एलान किया गया है. पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि घटना में एक नहीं बल्कि दो कारों का इस्तेमाल किया गया था. संदीप को अगवा करने के बाद ड्राइवर के पीछे वाली सीट पर लेटा दिया गया था. मुख्य आरोपी राकेश नर्सवानी तो इस कदर हैवानियत पर उतर आया था कि वह संदीप की छाती पर ही बैठ गया.

बताया जा रहा है कि नागपुर पहुंचने तक संदीप बेदम हो गया. फिर गिरफ्तार किए आरोपी ब्रजेश डहरवाल के घर से गद्दा लेकर संदीप को उसमें लपेट कर डीजल डालकर संदीप को आग के हवाले कर दिया गया. संदीप कोठारी की हत्या बेहद सुनियोजित तरीके से की गई. संदीप के बालाघाट से कटंगी रवाना होने तक उसकी हर हलचल पर पप्पू उर्फ शाहिद की नजर थीं. उसने बालााघाट जिला मुख्यालय से संदीप की रैकी की थी. वह संदीप को अगवा करने वाले लोगों से निरंतर संपर्क में था. घटना के दिन उसके बालाघाट में होने की तस्दीक भी पुलिस ने कर ली है. इसी आधार पर पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में विशाल तांडी व ब्रजेश डहरवाल को सबसे पहले गिरफ्तार किया था. दोनों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि संदीप की हत्या में 7 लोग शामिल थे. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को राकेश नर्सवानी के अलावा 4 अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी दे दी थी.

इसे भी पढ़ सकते हैं…

पत्रकार संदीप कोठारी हत्याकांड में एक अखबार मालिक भी आरोपी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...