Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कोका कोला ने भारत में डिमांड घटने से जयपुर समेत तीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स बंद किए

हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेस ने लॉन्ग टर्म व्यवहारिकता के अभाव का हवाला देते हुए भारत में अपनी तीन यूनिट्स पर मैन्युफैक्चरिंग स्थगित कर दी है। कोका कोला के इस कदम से करीब 300 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी ने जयपुर (राजस्थान) के पास कालाडेरा, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और ब्रिनिहाट (मेघालय) में मैन्युफैक्चरिंग स्थगित कर दिया है। सूत्रों ने बताया, ‘प्लांट बंद करने का फैसला कारोबारी निर्णय है, जो लॉन्ग टर्म व्यवहारिकता और प्लांट विशेष में बनने वाले प्रॉडक्ट्स की बाजार में मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है।

हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेस ने लॉन्ग टर्म व्यवहारिकता के अभाव का हवाला देते हुए भारत में अपनी तीन यूनिट्स पर मैन्युफैक्चरिंग स्थगित कर दी है। कोका कोला के इस कदम से करीब 300 कर्मचारी प्रभावित होंगे। कंपनी ने जयपुर (राजस्थान) के पास कालाडेरा, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और ब्रिनिहाट (मेघालय) में मैन्युफैक्चरिंग स्थगित कर दिया है। सूत्रों ने बताया, ‘प्लांट बंद करने का फैसला कारोबारी निर्णय है, जो लॉन्ग टर्म व्यवहारिकता और प्लांट विशेष में बनने वाले प्रॉडक्ट्स की बाजार में मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है।

 

हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरिजेस (एचसीसीबी) ने भूजल स्तर कम होने और संयंत्र की मशीनरी की स्थिति खराब होने की वजह से जयपुर का काला डेरा स्थित बॉटलिंग संयंत्र बंद कर दिया है। इस संयंत्र को ऐसे समय बंद किया गया है, जब एचसीसीबी 2014 के बाद से तीन संयंत्रों को बंद या उनके विस्तार का काम टाल चुकी है। एससीसीबी, कोका कोला की बॉटलिंग इन्वेस्टमेंट ग्रुप की भारतीय इकाई है, जो भारत में उत्पादों को बोतलबंद करने, वितरण करने व उत्पादों की बिक्री करने का काम करती है। एसचीसीबी ने कहा कि परिचालन अस्थायी रूप से रोका गया है। बहरहाल कंपनी की ओर से जयपुर दीवानी न्यायालय में दायर याचिका में एचसीसीबी ने साफ साफ कहा है कि जलस्तर घटने और संयंत्र में मशीनरी पुरानी पडऩे की वजह से कंपनी यह संयंत्र चालू रखने में सक्षम नहीं है।

याचिका में कहा गया है, ‘संयंत्र स्थल पर भूजल स्तर नीचे चला गया है। संयंत्र की मशीनें बहुत पुरानी हैं और हमें उत्पादन मेंं दिक्कत हो रही है।’ इसमें कहा गया है, ‘उत्पादन लागत बढऩे की वजह से कंपनी को कारोबार में नुकसान हो रहा है।’ बुधवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा, ‘हमने काला डेरा में विनिर्माण स्थगित कर दिया है, वहीं हम यहां परिचालन के अन्य कार्य जारी रखेंगे। हम इस संयंत्र के उत्पादन का लाइसेंस भी बहाल रखेंगे। अगर मांग बढ़ती है तो हम काला डेरा संयंत्र का उत्पादन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।’

कोका कोला ने दिसंबर 1999 में काला डेरा में संयंत्र का परिचालन शुरू किया था। एससीसीबी पर विभिन्न संगठनोंं का दबाव रहा है, जिसमें इंडिया रिसोर्स सेंटर और स्थानीय स्तर का संगठन काला डेरा संघर्ष समिति शामिल हैं। ये संगठन वर्षों से कंपनी का विरोध कर रहे हैं। संयंत्र में भूजल का इस्तेमाल होने की वजह से इलाके में जल स्तर गिरा है, जो स्थानीय स्तर पर विरोध की मुख्य वजह है।
 
काला डेरा संघर्ष समिति के महेश योगी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में कहा, ‘हमारे इलाके में पहले से ही पानी की कमी है। हाल के वर्षो में कोका कोला ने भूजल का अंधाधुंध दोहन किया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है।’ उन्होंने कहा, ‘इलाके में किसानों को हुए नुकसान और स्थानीय लोगों के जल संकट के लिए कोका कोला की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।’
 
कोका कोला ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम और मेघालय के ब्रिनिहाट में भी उत्पादन स्थगित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक ‘संयंत्र बंद करने का फैसला कारोबारी निर्णय है जो दीर्घकालिक आर्थिक व्यवहार्यता और संयंत्र विशेष में विनिर्मित उत्पादों की बाजार मांग को ध्यान में रखकर लिया गया है।’ हालांकि कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, ‘जहां तक राजस्थान के कालाडेरा संयंत्र का सवाल है, हम फिलहाल उत्पादन स्थगित कर रहे हैं जबकि अन्य परिचालन जारी रहेंगे। हम इस संयंत्र में उत्पादन के लिए लाइसेंस बनाए रखेंगे जो इस बात का सबूत है कि यदि मांग और आकार में बदलाव होता है तो हम कालाडेरा संयंत्र में इस गुप्त क्षमता का उपयोग कर सकते हैं।’

सूत्रों के मुताबिक, ‘कालाडेरा समेत इन स्थानों पर मैन्युफैक्चरिंग को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। फिलहाल इन स्थानों पर मैन्युफैक्चरिंग को छोड़कर अन्य काम जारी रहेंगे।’ हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेस (HCCBPA) के प्रवक्ता ने कहा, ‘किसी अन्य मैन्युफैक्चरिंग संगठन की तरह हम भी पुनर्गठन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जहां अडवांस सुविधाएं विकसित की जा रही हैं और मौजूदा उत्पादन सुविधाओं का अधिकतम इस्तेमाल कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा, ‘ये फैसले प्लांट्स की क्षमता उपयोग को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं, जो बाजार मांग और अनुमान पर आधारित हैं।’ प्रवक्ता ने कहा, ”जहां तक राजस्थान के कालाडेरा प्लांट का सवाल है, हम फिलहाल मैन्युफैक्चरिंग स्थगित कर रहे हैं, जबकि अन्य परिचालन जारी रहेंगे। हम इस प्लांट में उत्पादन के लिए लाइसेंस बनाए रखेंगे जो इस बात का सबूत है कि यदि मांग और आकार में बदलाव होता है तो हम कालाडेरा प्लांट में इसकी क्षमता का उपयोग कर सकते हैं।’

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...