Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

दिल्ली कैबिनेट बैठक में बोले सीएम- सौ दिन में हमने बहुत काम किया

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने सत्ता के 100 दिन पूरे होने पर ओपन कैबिनेट का आयोजन किया है. कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में सोमवार शाम करीब छह बजे सभा शुरू हुई. इस सभा में सरकार ने आम लोगों को भी हिस्सा लेने का न्योता दिया है.
सभा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने बीते 100 दिनों में खूब मेहनत की और जमकर काम किया है. जनता उनके काम से खुश है और उन्हें खुशी है कि वह जनता के सामने अपने काम का ब्योरा रख रहे हैं. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार फिलहाल 11 प्रमुख मुद्दों- प्रदूषण, बिजली, ट्रैफिक, भ्रष्टाचार, पानी, शिक्षा, झुग्गी झोपड़ी, महिला सुरक्षा, यातायात, अनियमित कॉलोनियां और स्वास्थ्य पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है.
सभा को संबोधि‍त करते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘हमें जनता ने नौकरी पर रखा है और हम यह बताने आए हैं कि हम सही से काम कर रहे हैं. हम देश के लिए हमेशा यूं ही लड़ते रहेंगे क्योंकि हमारी देशभक्ति‍ बिकाऊ नहीं है.’
इससे पहले सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘हमारी सरकार बनने के बाद दिल्ली में बहुत काम हुआ है, लेकिन सारे लोग हमारे पीछे पड़े हुए हैं. मैं जब रेड लाइट पर रुकता हूं तो लोग मुझसे कहते हैं कि उनके घर बिजली के बिल अब कम आने लगे हैं.’ मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद बारी-बारी सभी मंत्री अपने मंत्रालय के कामकाज का ब्योरा जनता के सामने रख रहे हैं. हालांकि समय की कमी के कारण सभा में जनता से 15 सवाल ही लिए जा सकेंगे.

इस ओपन कैबिनेट में लोग पर्ची में सवाल लिखकर कैबिनेट तक पहुंचा सकेंगे. कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में कैबिनेट बैठक के मद्देनजर 7 LED स्क्रीन लगाए गए हैं. जबकि 3 स्क्रीन पार्क के अंदर लगाई गई हैं.समझा जा रहा है कि सरकार इस मीटिंग में दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य का मुद्दा उठाएगी. उप राज्यपाल पद के अधिकारों को लेकर जारी केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना पर भी बैठक में चर्चा होगी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवा
ल सरकार MHA के नोटिफिकेशन के खिलाफ रिजॉल्यूशन भी पास कर सकती है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...