Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

सूर्य का कहरः 800 से ज्यादा की मौत, दिल्ली में पारा 46 के पार

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तपती गर्मी का प्रकोप और लू के थपेड़े बने रहे। वहीं इस बीच आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीखी गर्मी की वजह से कम से कम 800 लोगों के मारे जाने की खबर है। राज्य सरकार ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को एहतियात बरतने को कहा है।इस बीच दिल्ली में आज मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, पालम में तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दूसरी जगहों पर भी पारा इसी स्तर के आसपास रहा। वहीं ओडिशा के औद्योगिक शहर अंगुल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हालांकि मंगलवार को इस झुलसाती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों ने धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

इस बीच, तेलंगाना में आपदा प्रबंधन के विशेष आयुक्त सादा भार्गवी ने बताया कि राज्य में लू के प्रकोप से 15 मई से अब तक 215 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं आंध्र प्रदेश में आपदा प्रबंधन के अधिकारी के मुताबिक, सोमवार शाम तक लू से मरने वालों की संख्या 551 बताई।प्रदेश के मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार रामागुंडम, नलगोंडा और खम्मम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य प्रशासन को गर्मी से सुरक्षा के लिए पेयजल और छाछ के खुले शिविर लगाने को कहा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि संभव हो तो सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।इस बीच विशाखापत्तनम में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि लू का प्रकोप एक दिन और बना रहेगा और अगले दिन उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।वहीं ओडिशा में गर्मी से अब तक 43 लोगों की जान जाने की खबर है। हालांकि सरकार ने लू से केवल चार लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उप विशेष राहत आयुक्त प्रभात रंजन महापात्र ने कहा, ‘लू से कथित मौत के 43 मामलों में से जिला कलेक्टरों ने चार की पुष्टि की है।’ इनमें से दो मामले रायगढ़ जिले से और एक-एक बालेश्वर तथा बारागढ़ से आए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...