Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सोशल मीडिया

दिलीप मंडल अनब्लॉक, मोहम्मद अनस ब्लॉक

वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मंडल का फेसबुक अकाउंट बिना कोई कारण बताये ब्लॉक किये जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ आया था। कोई इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी पर गहरे आघात के रूप में देख रहा था तो कुछ इस प्रकरण के पिछे फासिस्ट ताकतों का हाथ बता रहे थे। इन सब क्रियाओं-प्रतिक्रियाओं के बीच खबर आ रही है कि भारतीय जनसंचार संस्थान के पूर्व प्रोफ़ेसर दिलीप मंडल का फेसबुक अकाउंट तो अनब्लॉक कर दिया गया है लेकिन साजिश के तहत दिलीप मंडल का अकाउंट ब्लॉक करने का जमकर विरोध करने वाले एक्टिविस्ट और पत्रकार मोहम्मद अनस का फेसबुक अकाउंट 3 दिन के लिए ब्लॉक कर दिया गया है।

मोहम्मद अनस को फेसबुक ने इससे पहले याकूब मेमन कि फांसी का विरोध करने पर भी ब्लॉक कर दिया था। पिछली बार ब्लॉक की समय सीमा चौबीस घंटे कि थी लेकिन इस बार तीन दिन के लिए उन्हें फेसबुक पर कुछ भी पोस्ट करने से रोक लगा दी गई है। मोहम्मद अनस को ब्लॉक करने की इस कार्यवाई का सोशल मीडिया पर तीखा विरोध देखने को मिल रहा है। इस बारे में मोहम्मद अनस से जब बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी पर लगातार कुठाराघात किया जा रहा है। नई सरकार के आने के बाद सेक्युलर और प्रोग्रेसिव सोच के लोगों को हर मोर्चे पर सरकार निशाना बना रही है लेकिन हम इन सब बातों से डरने वाले नहीं है। ब्लॉक हटने के बाद मैं फिर उसी तरह का लेखन जारी रखूँगा.’ (साभार- बोलता हिंदुस्तान डाट काम)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...