Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

विविध

अंग्रेजी माध्यम पर प्रतिबंध लगे !

भारत में शिक्षा के अधःपतन की आज एक नई खबर आई है। एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार देश में अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रवेश करने वाले छात्रों की संख्या दुगुनी हो गई है। जबकि हिंदी माध्यम की पाठशालाओं में भर्ती सिर्फ एक-चौथाई बढ़ी है। यानी अंग्रेजी माध्यम हिंदी माध्यम के मुकाबले चार गुना ज्यादा बढ़ा है। हिंदी माध्यम के छात्र 8.4 करोड़ से 10.4 करोड़ हुए हैं जबकि अंग्रेजी माध्यम के छात्र डेढ़ करोड़ से तीन करोड़ हो गए हैं। अंग्रेजी माध्यम के छात्रों की संख्या सबसे ज्यादा कहां बढ़ी है? हिंदी राज्यों में! हिंदी राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और झारखंड आदि में अंग्रेजी-माध्यमवाले छात्रों की संख्या कहीं 50 गुना, कहीं 47 गुना, कहीं 25 गुना और कहीं 20 गुना बढ़ गई है।

क्यों बढ़ रही है, यह संख्या? क्या इसलिए कि अंग्रेजी बहुत सरल, बहुत वैज्ञानिक, बहुत समृद्ध भाषा है? नहीं बिल्कुल नहीं। अंग्रेजी का व्याकरण, उसकी शब्दावली, उसके उच्चारण उसके अर्थ इतने अटपटे हैं कि उसके सुधार के लिए अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार बर्नार्ड शॉ ने एक न्यास की स्थापना की थी। भारत में अंग्रेजी सिर्फ इसलिए पढ़ी जाती है कि सरकारी नौकरियों की भर्ती में वह अनिवार्य होती है। यदि अंग्रेजी को भर्ती परीक्षाओं में ऐच्छिक कर दिया जाए तो बेचारी अंग्रेजी अनाथ हो जाएगी। उसे कौन पूछेगा? अभी गरीब लोग भी अपना पेट काटकर अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में इसीलिए पढ़ाते हैं कि वे नौकरी दिलाने में मददगार होंगे। ज़रा सोचिए बिहार-जैसे प्रांत में यह भगदड़ क्यों मची है? इन हिंदी प्रांतों में इन स्कूलों की दशा क्या है? यह सबको पता है।
अंग्रेजी माध्यम से विभिन्न विषयों की शिक्षा देने का अर्थ है, बच्चों की बुद्धि को ठप्प करना! मैं दुनिया के लगभग 80 देशों में गया हूं। सिर्फ भारत-जैसे पूर्व-गुलाम देशों को छोड़कर किसी भी संपन्न और विकसित देश में बच्चों को विदेशी भाषा के माध्यम से नहीं पढ़ाया जाता है। सबसे ज्यादा बच्चे किस विषय में फेल होते हैं? अंग्रेजी में! सबसे ज्यादा समय और श्रम किस विषय को सीखने में लगता है? अंग्रेजी को। यदि भारत को महाशक्ति बनना है तो उसे अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना होगा। यदि कोई छात्र स्वेच्छा से अंग्रेजी या अन्य विदेशी भाषाएं पढ़ना चाहें तो उन्हें पूरी छूट मिलनी चाहिए लेकिन अंग्रेजी का थोपा जाना एकदम बंद होना चाहिए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...