Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

ईपीएफ से पैसा निकासी पर टैक्स : सरकार जी, सुना है बुरी आत्मा भी सात घर छोड़ देती है

ईपीएफ से 60% की निकासी पर टैक्स लगेगा. यानी जब आपको पैसे की सबसे ज्यादा ज़रूरत होगी, तभी आपकी चमड़ी खींच ली जाएगी. जहां तक मेरी जानकारी है यह पहली बार हुआ है कि एम्पलॉई जो पैसा हर महीने अपने वेतन से बचत करता है, उसी की निकासी पर टैक्स लग गया है. यह पैसा बचाने का उद्देश्य होता है कि बच्चों की पढ़ाई और शादी आदि की व्यवस्था में उसे किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. और रिटायर होने से पहले कम से कम सर पर एक छत हो जाए.

ईपीएफ से 60% की निकासी पर टैक्स लगेगा. यानी जब आपको पैसे की सबसे ज्यादा ज़रूरत होगी, तभी आपकी चमड़ी खींच ली जाएगी. जहां तक मेरी जानकारी है यह पहली बार हुआ है कि एम्पलॉई जो पैसा हर महीने अपने वेतन से बचत करता है, उसी की निकासी पर टैक्स लग गया है. यह पैसा बचाने का उद्देश्य होता है कि बच्चों की पढ़ाई और शादी आदि की व्यवस्था में उसे किसी के सामने हाथ न फैलाना पड़े. और रिटायर होने से पहले कम से कम सर पर एक छत हो जाए.

जब भी पीएफ से बड़ी निकासी एम्पलॉई करता है तो ऎसी ही कोई बड़ी ज़रूरत या मजबूरी होती है. इसी दिन के लिए पैसा बचाने के लिए वह अपनी कुछ इच्छाएँ मारता चलता है. पीएफ निकासी पर टैक्स माने हमारे बच्चों के भी सपने मारना, जब बच्चे की पढ़ाई के लिए पैसा निकालें तो सरकार जी आपको गुंडा टैक्स दें! जब बेटी की शादी के लिए पैसा निकालें तो सरकार जी आपको टैक्स दें! और जब जीवन में कुल जमा एक घर का जुगाड़ करें तो भी सरकार जी आपकी बंदरबाँट ही सहें. वह भी तब जब कि आप यह भी साफ़ कर चुके हैं सरकार जी कि आप हमारे बच्चों को पेंशन भी नहीं देने वाले. हमारा बुढापा तो कट जाएगा पर हमारे बच्चों का भविष्य क्या होगा!

पीएफ के अपनी कमाई के पैसे पर टैक्स वसूलना खुली लूट है.

क्यों सरकार जी, किसलिए! जब आप कारपोरेट को मोटे मोटे कर्ज देते हैं, और उनके डकार जाने पर वह कर्ज (बैड डेब्ट) आप खरीद कर हमारे ही सर पर डाल देते हैं. पाप उनका, ढोयें हम! और हमारी अपनी ही कमाई पर आपकी टेढ़ी नज़र! सरकार जी सुना है बुरी आत्मा भी सात घर छोड़ देती है. आप तो अपने बनाने वालों पर ही टेढ़े हो गये!

xxx

प्राइवेट नौकरियों में एक EPF कटता है। सैलरी का 12% EPF अकाउंट में जमा होता है, आप चाहें या ना चाहें। ये जमा हुआ पैसा आप अपनी रिटायरमेंट पर निकाल सकते हैं। आदमी सोचता है कि बुढ़ापे के लिए बचत हो गयी। नए बजट में सरकार ने अब इस बचत पर भी टैक्स लगाने का सोचा है। एक तो ज़बरदस्ती वहां पैसे काटे जाते हैं और उस पर टैक्स भी देना पड़ेगा।

संध्या निवेदिता और सर्वप्रिया सांगवान के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...