Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

वित्त मंत्रालय के विशेष ऑडिट से केंद्रीय विभागों में मिलीं ‘गंभीर वित्तीय अनियमितताएं’

नई दिल्ली : वित्त मंत्रालय द्वारा किये गये विशेष ऑडिट से केंद्र सरकार के चुनिंदा विभागों में ‘गंभीर वित्तीय अनियमितताएं’ पाई गई हैं। जिसको देखते हुए महालेखा नियंत्रक ने विभागों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।  व्यय विभाग के अंतर्गत आने वाला महालेखा नियंत्रक (सतर्कता इकाई) की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, ‘चुनिंदा मंत्रालयों में हाल में किये गये विशेष ऑडिट से गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के मामले सामने आये हैं। इसका कारण निर्धारित नियमों का पालन नहीं होना है। महालेखा नियंत्रक ने इसे गंभीरता से लिया है।’

         जानकारी के मुताबिक इसमें कहा गया है कि 25,000 रूपये से अधिक राशि का चेक जारी नहीं किया जाएगा और सभी पक्षों, इकाइयों या अनुबंधकर्ताओं को इलेक्ट्रानिक तरीके से भुगतान किया जाएगा। गलत वर्गीकरण या कोष के दूसरी जगह उपयोग से बचना चाहिए। निविदा प्रक्रिया में व्यय विभाग तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश का ध्यानपूर्वक पालन किया जाना चाहिए।  निर्देश में कहा गया है कि कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग या नियुक्ति आईएफडी (समन्वित वित्तीय विभाग) की मंजूरी के बिना नहीं की जानी चाहिए। इस संबंध में सामान्य वित्तीय नियम, 2005 में निर्धारित विभिन्न प्रावधानों का कड़ाई से पालन होना चाहिए। इसी प्रकार, वाहनों को किराये पर लेने के मामले में नियम एवं प्रक्रियाओं पालन किया जाना चाहिए और जहां भी जरूरी हो आईएफडी की मंजूरी ली जानी चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि सेवा या आपूर्ति के लिये भुगतान तभी किया जाना चाहिए जब सेवा दे दी गयी हो या आपूर्ति की जा चुकी हो।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...