Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

गांवों में बंद होगा एनालॉग सिग्नल, होगा डिजिटल प्रसारण

लखनऊ। नगर पंचायतों और गांवों के टीवी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी। जल्द ही गांवों में भी सेट टॉप बाक्स के जरिए डिजिटल प्रसारण अनिवार्य होगा। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बुधवार को एक कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की संयुक्त सचिव आर.जया ने डिजिटल प्रसारण को अनिवार्य बनाने के बारे में अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। सभी जिलों के एडीएम फाइनेंस को इसका नोडल अफसर बनाया गया है जो मनोरंजन कर विभाग से समन्वय कर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

लखनऊ के एडीएम वित्त एवं राजस्व धनंजय शुक्ला के मुताबिक चैनलों के डिजिटाइजेशन का काम तीन चरणों में किया जाना है। पहले चरण के तहत नगर निगम सीमा के उपभोक्ताओं को सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। दूसरे चरण में नगर पंचायतों में सेट टॉप बाक्स अनिवार्य किया जाएगा। अब केबल आपरेटर एनालॉग सिग्नल यानी तार के जरिए कनेक्शन देकर प्रसारण नहीं कर सकेंगे। नगर पंचायतों में डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया 31 दिसंबर तक पूरी करने के निर्देश हैं। वहीं गांवों में डिजिटल प्रसारण का लक्ष्य दिसंबर 2016 तक रखा गया है। दो साल पहले शहरी उपभोक्ताओं के लिए एनालॉग सिग्नल बंद कर सेट टॉप बाक्स अनिवार्य कर दिया गया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...