Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

ग्रेनो सेक्स रैकेट : यहां भी ‘पीपीपी’ मॉडल यानि पुलिस, पत्रकार और पालिटिशियन गठजोड़

ग्रेटर नोएडा :  ग्रेनो के सेक्टरों में बदमाशों व गांजा तस्करों के पकड़े जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार को चाई सेक्टर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने रैकेट में शामिल दो युवतियों व उनके दो दलालों को गिरफ्तार किया है। रैकेट की सरगना भाग निकली। धरे गए आरोपियों ने बताया है कि यह रैकेट पीपीपी मॉडल यानी पुलिस, पत्रकार व पॉलिटिशियन गठजोड़ पर चलता था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मौके से एक पत्रकार की बाइक भी बरामद की थी, लेकिन पुलिस ने इसे अपने रेकॉर्ड में नहीं दिखाया है।

ग्रेटर नोएडा :  ग्रेनो के सेक्टरों में बदमाशों व गांजा तस्करों के पकड़े जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि रविवार को चाई सेक्टर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने रैकेट में शामिल दो युवतियों व उनके दो दलालों को गिरफ्तार किया है। रैकेट की सरगना भाग निकली। धरे गए आरोपियों ने बताया है कि यह रैकेट पीपीपी मॉडल यानी पुलिस, पत्रकार व पॉलिटिशियन गठजोड़ पर चलता था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने मौके से एक पत्रकार की बाइक भी बरामद की थी, लेकिन पुलिस ने इसे अपने रेकॉर्ड में नहीं दिखाया है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह कासना कोतवाली पुलिस ने चाई सेक्टर की एक सोसायटी में छापेमारी कर इस सेक्स रैकेट का खुलासा किया। रैकेट चलाने वाली अन्नू नाम की महिला भाग निकली। धरे गए आरोपियों से एक स्कूटी व पांच फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई सेक्टरवासियों की शिकायत पर की थी। दो आरोपी युवकों की पहचान कानपुर के सत्यम दूबे और बरेली के सजल के रूप में हुई। दोनों लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं। शुक्रवार को 40 हजार रुपये में इनकी बुकिंग हुई थी। सोमवार सुबह इन्हें लौटना था। कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पता चला है कि यह रैकेट कुछ पुलिसकर्मियों, पत्रकारों व पॉलिटिशियंस की शह पर चलता था। चार पुलिसकर्मियों के नाम आरोपियों के मोबाइल से मिले हैं।

पुलिस की मानें तो यह रैकेट ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग सेक्टरों में तीन साल से चल रहा है। आरोपियों ने बताया कि पहले यह सिग्मा सेक्टर में चलता था। दो महीने से यह चाई सेक्टर में चल रहा है। रैकेट सरगना अन्नू नोएडा सेक्टर-92 में किराये पर कोठी लेकर रहती है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एरिया के विभिन्न थानों के कई पुलिसकर्मी, पत्रकार व नेता उन्हें प्रोटेक्शन देते थे। ग्रेटर नोएडा में वीकएंड यानी शुक्रवार से सोमवार सुबह तक के लिए दिल्ली से लड़कियां बुकिंग पर आती थीं। यह गैंग हर सप्ताह नई लड़कियां बुलाता है जिनमें कॉलेज गोइंग गर्ल्स से लेकर हाउस वाइफ तक होती हैं। पुलिस का कहना है कि टूर पर जाने के लिए भी इस गैंग की ओर से लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं। पकड़ी गई दोनों लड़कियों में से एक हाल ही में ग्रेटर नोएडा की एक पार्टी के साथ शिमला गई थी। (साभार- नभाटा)

इन्हें भी पढ़ें:

ग्रेनो सेक्स रैकेट में समाचार प्लस और इंडिया टीवी से जुड़े रहे पत्रकार भी शामिल, एफआईआर दर्ज

xxx

रंडीबाजी आप कराएं और नीच यशवंत कहाए… बहुते जुलुम है भाई

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...