Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

मक्का में हज के दौरान मची भगदड़ की वजह सऊदी प्रिंस ?

मीना: सऊदी सरकार ने हज के दौरान मची भगदड़ के लिए जहां हाजियों के भीड़ नियंत्रण नियमों के पालन में खामी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुलाजीज अल सौद के पुत्र के काफिले को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।  

मीना: सऊदी सरकार ने हज के दौरान मची भगदड़ के लिए जहां हाजियों के भीड़ नियंत्रण नियमों के पालन में खामी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, एक समाचार पत्र की रिपोर्ट में सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुलाजीज अल सौद के पुत्र के काफिले को इस हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।  

      अरबी भाषा के समाचार पत्र अल-दीयार ने गुरुवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि भगदड़ मचने में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सौद के काफिले की मुख्य भूमिका है। भगदड़ में 700 से ज्यादा जायरीनों की मौत हो जाने के बाद सऊदी अरब काफी अंतरराष्ट्रीय दबाव से गुजर रहा है। सऊदी अरब का क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी ईरान ने इस घटना को लेकर सऊदी की आलोचना की है। तेहरान में नेताओं ने कहा कि रियाद हज का प्रबंधन करने में असमर्थ है। भगदड़ में ईरान के 131 नागरिकों की मौत हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि गुरुवार तड़के सलमान अपने भारी काफिले और सख्त सुरक्षा के बीच मीना पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी से हज यात्रियों की संचालन दिशा में बदलाव करना पड़ा जिसकी वजह से भगदड़ मची। समाचार पत्र ने लिखा है कि घटना के तुरंत बाद सलमान और उनका काफिला वहां से निकल गया। समाचार पत्र का कहना है कि सऊदी के अधिकारी सलमान की मौजूदगी वाली बात को दबाने में जुटे हैं।
सऊदी अरब के अधिकारियों ने हालांकि इस रिपोर्ट को खारिज किया है। सऊदी के स्वास्थ्य मंत्री खालिद अल-फालिह ने एक बयान में कहा कि इस घटना की तेजी से जांच की जाएगी और मृतकों एवं घायलों का आधिकारिक आंकड़ा दिया जाएगा।                 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...