Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

जम्मू-कश्मीर: हाफ मैराथन दौड़ में हुई भारत विरोधी नारेबाजी, दिखाए गए पाक के झंडे

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पहली बार आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैराथन दौड़ के दौरान सुरक्षाबलों और कश्मीरी युवकों के बीच उस समय जमकर झड़प हुई। जब मैराथन दौड़ के समय कुछ अलगाववादियों ने भारत विरोधी नारे लगाये और पाकिस्तान के झंडे दिखाए। जब सुरक्षाबलों द्वारा इन्हें रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को उन्हें काबू करने के लिए लाठीचार्ज के अलावा आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पड़ा।

    जानकारी के मुताबिक मैराथन में शामिल होने के लिए 15 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस दौड़ में 15 विदेशी रनर भी हिस्सा ले रहे थे। यह मैराथन हजरतबल इलाके स्थित कश्मीर यूनिवर्सिटी कैंपस से शुरू होकर डल झील से गुजरते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में ही खत्म होनी थी। हालांकि हाफ मैराथन दौड़ के दौरान ही हंगामा हो गया। ऐसी आशंका है कि मैराथन में अशांति फैलाने का काम कुछ अलगाववादियों की है। अलगाववादियों ने कश्मीर यूनिवर्सिटी में बने मंच को तोड़ दिया। इसके अलावा, हजरतबल इलाके में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...