Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-सुख

यह हरामी डॉक्टर विजय एक्ट्रेस शिखा से पहले एक जर्नलिस्ट और एक हाउसवाइफ से भी छेड़छाड़ कर चुका है

मुंबई। अभिनेत्री और मॉडल शिखा जोशी ने गला काटकर आत्महत्या के बाद शिखा की दोस्त के बयान के आधार पर जिस डॉक्टर विजय शर्मा पर आरोप लगाए थे, वह कहीं गायब हो चुका है। शिखा की दोस्त ने बयान में बताया कि डॉक्टर शर्मा उसे कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। जिसने मॉडल शिखा की 2006 में ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी की थी। शिखा ने उस पपर 2006 में छेडख़ानी का आरोप लगाया था। डॉक्टर पर कई दूसरी महिलाएं भी छेडख़ानी का आरोप लगा चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर मुंबई के पश्चिमी खार इलाके स्थित अपने क्लिनिक या अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में अपने अपार्टमेंट, दोनों जगह मौजूद नहीं हैं।

डॉक्टर शर्मा बीते दिन से न घर गया है और न ही क्लिनिक पर। इसके अलावा, उसकी पत्नी भी गायब है। डॉक्टर ने अगले रविवार तक मरीजों के साथ तय अप्वाइंटमेंट्स भी कैंसल कर दिए हैं। उधर, पुलिस ने डॉक्टर के घर जाकर पूछताछ से जुड़ा समन परिवार के एक सदस्य को सौंप दिया है। डॉक्टर को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। माना जा रहा शिखा कथित तौर से फिल्मों में काम न मिलने से भी परेशान थी।

2008 से 2011 के बीच डॉक्टर पर एक जर्नलिस्ट, एक हाउसवाइफ और एक्ट्रेस शिखा जोशी छेड़छाड़ का आरोप लगा चुकी हैं। शिखा और उसके भाई को डॉक्टर के क्लिनिक पर पथराव करने में मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। जर्नलिस्ट द्वारा दर्ज कराए गए केस में डॉक्टर २०१० में बरी हो चुका है। दोनों के बीच कोर्ट के बाहर समझौता हो गया। शर्मा बाद में जर्नलिस्ट और हाउसवाइफ द्वारा लगाए गए केस में पुलिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट गया। उसने आरोप लगाया था कि उसे मामले में सफाई देने का मौका दिए बिना उस पर झूठे केस लगाए गए। अगस्त 2013 में हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस मामले में तीन पुलिसवालों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए। इस जांच के निष्कर्ष का अभी तक पता नहीं चल सका।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...