Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

नीतीश कटारा के हत्यारों को नहीं होगी फांसी, कोर्ट ने ऑनर किलिंग मानने से किया इंकार

नई दिल्ली: 2002 में हुए नीतीश कटारा मर्डर केस के दोषी विकास और विशाल यादव की फांसी की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। दोनों को 25 साल की सजा सुनाई गई थी। नीतीश की मां नीलम कटारा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर अपील की थी कि दोषियों को फांसी हो, क्योंकि यह मर्डर ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ था। हालांकि, कोर्ट ने इसे ऑनर किलिंग मानने से इनकार कर दिया।

नई दिल्ली: 2002 में हुए नीतीश कटारा मर्डर केस के दोषी विकास और विशाल यादव की फांसी की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। दोनों को 25 साल की सजा सुनाई गई थी। नीतीश की मां नीलम कटारा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर अपील की थी कि दोषियों को फांसी हो, क्योंकि यह मर्डर ऑनर किलिंग से जुड़ा हुआ था। हालांकि, कोर्ट ने इसे ऑनर किलिंग मानने से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह बस एक मर्डर का मामला है। यह जघन्य नहीं है। आरोपियों ने जो किया किया, वह निंदा किए जाने लायक है, लेकिन इसकी सजा डेथ पेनल्टी नहीं है। कोर्ट ने कहा कि नीतीश और भारती ने अपने कलीग की शादी में जिस तरह डांस किया, उसे देखकर ही शायद विकास और विशाल का गुस्सा भड़का। इसके बाद उन्होंने नीतीश को किडनैप करके उसकी हत्या कर दी। कोर्ट ने कहा कि इसे ऑनर किलिंग नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यादव परिवार को दोनों की दोस्ती पर एतराज नहीं था। जस्टिस जेएस खेहर और आर भानुमति की बेंच ने कहा कि यह हत्या का एक बड़ा मामला था। हालांकि, इसे रेयरेस्ट ऑफ द रेयर कैटेगरी में रखा जा सकता है। कोर्ट के फैसले के बाद नीलम कटारा ने कहा कि वह इंसाफ की लड़ाई जारी रखेंगी। कटारा ने कहा, ”मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करती हूं। अगली बार हम और ज्यादा तथ्यों और तैयारी के साथ आएंगे। लड़ाई जारी रहेगी।”
25 साल के नीतीश कटारा को दिल्ली के करीब गाजियाबाद में जलाकर मार दिया गया। उसके रिश्ते बाहुबली नेता डीपी यादव की बेटी भारती यादव से थे। भारती और नीतीश एक प्रोग्राम में गए, जहां से नीतीश का अपहरण हो गया। कोर्ट में साबित हुआ कि नीतीश को अगवा करके उसकी जलाकर हत्या करने वाले भारती के भाई विकास और चचेरे भाई विशाल थे। लाश इतनी बुरी तरह जल गई थी कि उसकी पहचान ही नहीं हो पाई। बाद में डीएनए जांच में पता चला कि लाश नीतीश कटारा की ही थी। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...