Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

लाइव के दौरान सैनिकों द्वारा परेशान किए जाने के बावजूद इस महिला रिपोर्टर ने हिम्मत नहीं हारी (देखें वीडियो)

तेल अवीव। इजरायली सैनिकों की करतूत ने इस महिला पत्रकार को बहुत परेशान किया। उसे तरह तरह से चिढ़ाया परेशान किया गया। पर महिला पत्रकार ने हिम्मत नहीं हारी। वैसे तो दुनिया भर में महिला पत्रकारों को कई जगह रिपोर्टिंग करते हुए परेशानियों को सामना करना पड़ता है। लेकिन हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, वह शर्मसार कर देने वाला है। इस वीडियो में गाजा पट्टी में रिपोर्टिंग कर रही फिलिस्तीनी टीवी चैनल की एक रिपोर्टर को लाईव के दौरान इजरायली सैनिकों ने परेशान किया।

सैनिकों द्वारा लगातार परेशान करने के बावजूद भी इस महिला पत्रकार ने हिम्मत नही हारी और अपना काम जारी रखा। वीडियो में सैनिकों द्वारा महिला पत्रकार को जमकर परेशान करता हुआ साफ दिखाया गया है। इस दौरान रिपोर्टर ने हिम्मत नहीं हारी और लाइव रिपोर्टिंग जारी रखी। जिस समय इजरायली सैनिक महिला पत्रकार को परेशान करने में लगे हुए थे, उस समय वो लाईव दे रही थी। इस दौरान तीनों ही इजरायली सैनिक बुरे इशारे कर रहे थे और कैमरा बंद करने की कोशिश कर रहे थे।

इस महिला पत्रकार का नाम सारा अल-अदारा बताया गया है, जो आबुद के वेस्ट बैंक गांव से रिपोर्टिंग कर रही थी। वहां गाजा पट्टी के लोग इजरायल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और वो उसी की कवरेज कर रही थी। ​हालांकि इस घटना के बाद इजरायली सेना ने अपने उन तीनों जवानों की पहचान करके उन्हें लताड़ लगाई और दुबारा ऐसा ना करने की चेतावनी भी दी।  इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा कि तीनों सैनिक पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं। उन्हें मीडिया को भी हैंडल करना सिखाया है। लेकिन इसके बावजूद  भी उन्होने ऐसी हरकत क्यूं की, इसकी जांच की जाएगी। वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें>

https://www.youtube.com/watch?v=hA70GkpwlZs

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...