Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

विविध

आंध्र और तेलंगाना में सूर्य का कहर, अब तक 240 लोगों की जा चुकी है जान

हैदराबाद: देश के कई भागों में चल रहे लू के थपेड़ों ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न भागों में अब तक 240 लोगों की जान ले ली। अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में लगातार चल रही लू के कारण अभी तक तेलंगाना में 127 लोगों की जबकि आंध्र पदेश में 1oo लोगों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में आज लू से 20 लोगों की मौत हुई है.अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की यह संख्या आंध्र प्रदेश में 18 मई से आज तक जबकि तेलंगाना में 15 अप्रैल से आज तक की है।

पश्चिम बंगाल में गर्मी और लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रदेश में भी कई स्थानों पर तापमान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया गया।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबु नायडू ने कहा, ‘हमारे यहां करीब 100 लोगों की मौत हुई है। संख्या और बढ़ रही है। हम हताहतों की संख्या घटाने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं।’ तेलंगाना के आदिलाबाद, वारंगल, हैदराबाद, खम्माम, महबूबनगर, नालगोंडा और निजामाबाद, करीमनगर जिलों में लू का प्रभाव बहुत ज्यादा है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को खम्माम, नालगोंडा, निजामाबाद, रामागुंडम में सबसे अधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...