Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

बिजनौर में बदमाशों ने महिला का घर लूटा, गैंगरेप किया और सिगरेट से दागा

Bijnor : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर नगीना देहात के एक गांव में बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर लूटपाट किया, फिर महिला के साथ गैंगरेप किया और फिर बाद में उसे सिगरेट से जगह-जगह दाग दिया।

जानिए पूरा मामला

बिजनौर के नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार रहता है। परिवार में पति-पत्नी उनके बच्चे और मां रहती है। पति अपनी मां और बच्चों के साथ धामपुर दवाई कराने चला गया। रात हो जाने पर वहीं अपने भाई के घर रुक गया। महिला घर में अकेली थी। फिर क्या था, करीब 7 बजे थे बदमाश पड़ोसी के छत पर चढ़कर घर में घुस गए।

महिला को बंधक बना किया गैंगरेप

इस दौरान बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया। उसका हाथ पैर बांध दिया । फिर बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। बदमाश यहीं नहीं रुके, महिला को एक कपड़े मे दवा बांधकर सूंघा दिया और बेहोश कर दिया। फिर जब महिला को होश आया तब उसने देखा बदमाश सिगरेट पी रहे थे। फिर बदमाशों ने महिला के शरीर को जगह जगह जला दिया। फिर बदमाशों ने अलमारियों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों को लूट लिया। जाते जाते बदमाशों ने घर में लगी एलईडी टीवी और स्कूटी भी उठा ले गए और महिला को धमकी दिए की अगर रिपोर्ट लिखवाई तो फिर रेप करेंगे।

इसके पहले भी महिला के घर में हुई है लूट

महिला ने कहा कि, इसके पहले अक्टूबर महीने में भी मेरे घर पर लूट हुई थी, तब बदमाशों ने घर में रखे 80 हजार रुपए लूट ले गए थे। लेकिन शिकायत करने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मामले का संज्ञान लेकर SP ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...