Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

शराब पीने से मना किया तो पति ने पत्नी का चेहरा गरम तेल में डालकर जला दिया!

मेरठ। जमाना बदल रहा है लेकिन ढेर सारे बेवकूफ और अपराधी मानसिकता के मर्द बदलने को तैयार नहीं. ऐसे ही एक मर्द ने शराब पीने से रोकने पर अपनी पत्नी को गरम तेल में चेहरा डालकर जला दिया. घटना मेरठ की है. थाना टीपीनगर की गुप्ता कालोनी में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी का चेहरा कढ़ाई में गरम तेल में देकर जला दिया. उसके इस काम में हापुड़ पुलिस लाइन में तैनात एक हैडकांस्टेबिल और उसका दोस्त भी साथ था.

महिला का कसूर इतना था कि उसने अपने पति और उसके दोस्तो को घर में शराब पीने से मना कर दिया था. महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर आए. लोगों ने जब महिला की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए. मोहल्ले के लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने महिला के पति और हैड कांस्टेबिल को पकड़ लिया.

महिला का नाम संतोष उम्र 50 वर्ष है. महिला सुबह करीब 10 बजे अपने घर में अकेली खाना बना रही थी. तभी उसका पति विजय पाल और उसके दो दोस्त कृष्णपाल और अशोक वहां पहुंचे. तीनों ने घर पर ही शराब की बोतल खोल ली. इसका संतोष ने विरोध किया. आरोप है कि विरोध करने पर विजयपाल, कृष्णपाल और अशोक ने मिलकर संतोष को पकड़ लिया और उसका चेहरा रसोई गैस के चूल्हे पर रखी गरम तेल की कढ़ाई में दे दिया. इससे महिला का चेहरा बुरी तरह जल गया. महिला के बड़े बेटे सोनू ने थाना टीपीनगर में मुकदमा दर्ज कराया है. टीपीनगर थानाध्यक्ष का कहना है कि तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मेरठ से दुष्यंत त्यागी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...