Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

जयललिता ने पांचवीं बार संभाली राज्य की कमान

चेन्नई : आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर्नाटक हाइकोर्ट से बरी होने के बाद जयललिता ने एक बार फिर तमिलनाडु की कमान संभाल ली है। मद्रास यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में राज्यपाल के. रोसैया ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सुपरस्टार रजनीकांत भी मौजूद रहे। ये पांचवां मौक़ा है, जब जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी हैं। क़रीब 8 महीने पहले स्पेशल कोर्ट से सज़ा मिलने के बाद उन्हें ये पद छोड़ना पड़ा था। उनके साथ 28 मंत्रियों ने भी शपथ ली। सभी मंत्रियों ने एक साथ शपथ ली। शपथ ग्रहण के लिए मंच तक पहुंचने से पहले और शपथ-ग्रहण के बाद जयललिता का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया गया। समारोह स्थल खचाखच भरा था।

जयललिता ने उन पुराने मंत्रियों को बनाए रखा है, जो उनके 2011-14 कार्यकाल के दौरान थे। इसमें वित्त मंत्री के रूप में उनके भरोसेमंद ओ. पन्नीरसेल्वम, बिजली मंत्री के रूप में एन. आर. विश्वनाथन, आवास मंत्री के रूप में आर वैद्यलिंगम, पी. मोहन शामिल हैं. राजभवन ने शपथ ग्रहण से पहले ही मंत्रियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी थी। जयललिता के पास गृह, पुलिस, लोक, आम प्रशासन आदि विभाग होंगे। जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री राधाकृष्णन भी मौजूद रहे। जयललिता के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और चेन्नई की सड़कों पर जगह-जगह उनके समर्थकों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा रखे हैं। जिस मार्ग से जयललिता शपथ-ग्रहण समारोह स्थल तक पहुंचीं, वहां लोगों की लंबी कतार देखी गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...