Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिजनेस

प्रिटिंग और पैकेजिंग भारत का सबसे ज्यादा रोजगार एवं स्वरोजगार देने वाला प्रोफेशन

भोपाल 18 दिसम्बर 2015 कैरियर काउंसलिंग प्रिटिंग और पैकेजिंग के विषय पर शुक्रवार को माखनलाल विश्वविद्यालय के न्यू मीडिया डिपार्टमेंट में व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें श्री कमल चोपड़ा (वाइस प्रसिडेंट, नेशनल प्रिंटर एसोसिएशन) ने विद्यार्थीयों को एक प्रजेन्टेशन के माध्यम से प्रिटिंग और पैकेजिंग के उभरते हुए भविष्य के बारे में बताया। उन्होने बताया कि कैसे यह प्रोफेशन भारत मे सबसे ज्यादा बढ रहा है।

उन्होंने प्रिटिंग में 3डी प्रिटिंग, वीडियो प्रिटिंग, क्यू.आर. कोड  के बारे में बताया। साथ मे उन्होने प्रिटेंड इलेक्ट्रानिक, बेटरी प्रिटिंग, सिक्योरिटी प्रिटिंग की नवीन टेक्नालोजी के बारे में भी विद्यार्थीयों को अवगत करवाया।

कमल चोपड़ा जी नें कहा कि आज घर में किसी भी चीज की प्रिटिंग व पैकेजिंग के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती। प्रिटिंग व पैकेजिंग की एक छात्रा के प्रश्न का जवाब देते हुए श्री चोपड़ा ने कहा कि कोर्स मे डिग्री के साथ प्रतिभा व प्रैक्टिकल नालेज होने पर ही आप इस क्षेत्र में आगे तक जा सकते है और कुछ नया कर सकते है। इस मौके पर अम्बरीश पाण्डेय जी, दीपक शर्मा जी, नवीन मीडिया प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. पी शशिकला एवं विभाग के प्राध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे।

प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...