Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

आलोचना करने के ‘जुर्म’ में पाकिस्तानी पत्रकार को सऊदी अरब में 1000 कोड़े और कैद की सज़ा

पाकिस्तानी टीवी एंकर व राजनीतिक विश्लेषक जैद हामिद को सउदी अरब में 8 साल की कैद और 1000 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है. हामिद को यह सजा सऊदी सरकार की आलोचना करने के ‘जुर्म’ में मिली है. उन्हें दो हफ्ते पहले गिरफ्तार किया गया था. हामिद अपनी पत्नी के साथ सऊदी अरब की एक निजी यात्रा पर गए हुए थे. तभी प्रवर्तन अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्ला ने जैद हामिद की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

2 हफ्ते पहले एक कार्यक्रम में हामिद ने सऊदी सरकार के खिलाफ भाषण दिया था और अरब लोगों की निंदा की थी. इसी वजह से उन्हें हिरासत लिया गया था. बतौर राजनीतिक टिप्पणीकार जैद हामिद तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी शो ‘ब्रैसटैक्स’ में हिस्सा लिया. ‘इकोनॉमिक टेररिज्म’ नाम से उनकी खुद की सीरीज है, जिसमें उन्होंने पूंजीवाद की आलोचना की है.  पाकिस्तान के कई टीवी चैनलों पर मेहमान के तौर पर चर्चाओं में भाग लेने वाले हामिद हमेशा कहते हैं कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ, इजरायल की मोसाद और अमेरिका की सीआइए मिलकर पाकिस्तान में अस्थिरता पैदा करने में जुटी हैं. हामिद खुद को पाक सेना और ISIS के समर्थक बताते हैं और टीवी न्यूज चैनलों में उनकी डिबेट्स के वीडियो यू-ट्यूब पर काफी देखे जाते हैं. उनकी कई बातों का मजाक भी बनाया जाता है. 26/11 मुंबई हमले को हामिद ने हिंदूओं की साजिश बताया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...