Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

फिर ट्रेन हादसा, कालका मेल पर सवार 30 लोग काल कवलित, 200 से ज्यादा जख्मी

अभी मानवरहित ट्रेन फाटक पर रेल की टक्कर से तीन दर्जन से ज्यादा यात्रियों के मरने की खबर ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और बड़ी दुर्घटना की खबर आ गई है. हावड़ा से दिल्‍ली आ रही कालका मेल ट्रेन फतेहपुर के पास कानपुर-फतेहपुर रेल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे करीब 30 लोग मारे गए. दो सौ लोग जख्मी हुए हैं. ट्रेन के डिब्बे एक दूसरे के उपर चढ़ गए.

अभी मानवरहित ट्रेन फाटक पर रेल की टक्कर से तीन दर्जन से ज्यादा यात्रियों के मरने की खबर ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि एक और बड़ी दुर्घटना की खबर आ गई है. हावड़ा से दिल्‍ली आ रही कालका मेल ट्रेन फतेहपुर के पास कानपुर-फतेहपुर रेल मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे करीब 30 लोग मारे गए. दो सौ लोग जख्मी हुए हैं. ट्रेन के डिब्बे एक दूसरे के उपर चढ़ गए.

बताया जा रहा है कि ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक लगाने के कारण हादसा हुआ. बचाव व राहत कार्य तेज कर दिया गया है. ट्रेन के ड्राइवर की भी हालत गंभीर है. ट्रेन की 13 से ज्यादा बोगियां पटरी से उतरी है. कई लोग बोगियों में फंसे हुए हैं. कई बोगियां चकनाचूर हो गई हैं. हादसे के बाद दिल्ली यूपी ट्रेन मार्ग पूरी तरह ठप पड़ गया है. हादसा मलवा स्टेशन पर हुआ. यहां से कानपुर 60 किमी है पर घटना के दो घंटे बाद भी बचाव ट्रेन मौके पर नहीं पहुंच सकी. अब दिल्ली, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर से रेलवे के इमरजेंसी दल मौके पर पहुंच चुके हैं.

रेल विभाग की तरफ से हेल्‍पलाइन और इमरजेंसी नंबर घोषित किए गए हैं. हेल्‍पलाइन नम्‍बर- कानपुर – 0512-2323105, 2323106 और कोलकाता- 033-26413660. रेल की एसी बोगियां की हालत ज्यादा खराब है. गाड़ी की रफ्तार 108 किमी प्रति घंटा थी. गैस कटर मौके पर पहुंच चुके हैं और बोगियों को काट काट कर बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है. गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ आदि जगहों पर भेजा जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...