Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

जम्मू कश्‍मीर के ईदगाह में नमाज के बाद हिंसक झड़प, लहराये गये पाकिस्तान और ISIS के झंडे

श्रीनगर: जम्मू कश्‍मीर के श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बकरीद के मौके पर नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही ईद के दिन किसी भी तरह की अनहोनी रोकने के लिए लगे सुरक्षाकर्मियों पर भी पथराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत विरोधी नारेबाजी की और पाकिस्तान, लश्‍कर एवं आईएसआईएस के झंडे भी लहराए। बताया जा रहा है कि भीड़ में शामिल कुछ युवकों की ऐसी हरकत के बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

             जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने नमाज के बाद ईदगाह में पाकिस्‍तान के झंडे लहराना शुरू कर दिया और साथ ही भारत विरोधी नारेबाजी भी करने लगे। इसे रोकने के लिए जैसे ही सुरक्षाबल आगे बढ़े प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद हालात खराब होते देखकर सुरक्षाकर्मियों ने लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। पिछले कई महीनों से ऐसी घटना देखने को मिल रही है। श्रीनगर में लगातार पाकिस्तान, आईएसआईएस और लश्कर-ए-तैयबा के झंडे लहराये जा रहे हैं। आज जो झंडे लहराये गये उस पर ऊर्दू में कुछ लिखा हुआ था। गौरतलब है कि कश्‍मीर में लगे बीफ बैन के बाद यहां माहौल गर्म है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने बकरीद के मौके पर ऐसी घटनाओं की आशंका पहले ही जताई थी, ईद पर कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कुछ अलगाववादी नेताओं को नरजबंद भी किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...