Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

केजरीवाल ड्रामा चाहते हैं, हम शासन में यकीन करते हैं: किरण

नई दिल्ली : केंद्र सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हमला करने के एक दिन बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजीजू ने आज यह कहते हुए पलटवार किया कि आप नेता बस ड्रामा चाहते हैं जबकि राजग सरकार शासन में यकीन करती है। केजरीवाल ने कल केंद्र पर पिछले दरवाजे से दिल्ली का शासन चलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। उससे पहले गृहमंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि नौकरशाहों की नियुक्ति में उपराज्यपाल को पूर्ण शक्ति प्राप्त है और स्पष्ट किया था कि उन्हें पुलिस और लोक व्यवस्था जैसे विषयों पर मुख्यमंत्री से परामर्श करने की जरूरत नहीं है।

रिजीजू ने यहां एक कार्यक्रम के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, केजरीवाल को जवाब देने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि वह बस ड्रामा चाहते हैं। हम ड्रामा में नहीं बल्कि शासन में यकीन करते हैं। केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच दिल्ली सरकार में नौकरशाहो के तबादले और उनकी तैनाती को लेकर तीखा टकराव पैदा हो गया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी यह कहते हुए आप सरकार पर हमला किया था कि लोगों का प्रयोग बहुत महंगा साबित हुआ है क्योंकि शासन उनका (आप का) राजनीतिक एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा था, पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में जो कुछ हो रहा है, उससे पता चलता है कि आने वाले दिन बड़े पीड़ादायी हो सकते हैं। आप सरकार एक बड़े जनादेश के साथ आयी। उसे अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिए। लोग शासन चाहते हैं न कि विवाद। अतएव उसे अपनी जिम्मेदारियां समझनी चाहिए तथा लोगों की आकांक्षाएं पूरी करनी चाहिए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...