Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

बिहार में चुनाव के दौरान बढ़ी शराब की खपत, 18 करोड़ रूपये से ज्यादा की नकदी भी बरामद

बिहार विधानसभा चुनाव में शराब और पैसों का प्रलोभन देकर वोटरों को प्रभावित करने के औसतन पांच मामले प्रतिदिन दर्ज हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में इन मामलों में एक दर्जन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। चुनाव के दिनों में विदेशी के साथ-साथ देशी शराब की भी खपत बढ़ गई है। लिहाजा आयोग ने गांवों में नई-पुरानी भट्ठियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। वहीं उड़न दस्तों, आयकर विभाग और राज्य सर्विलांस टीम ने अब तक 18 करोड़ से अधिक रुपये बरामद किए हैं।

राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक पूरे बिहार में चार लाख 27 हजार लीटर शराब जब्त की गई है। शराब और रुपये का लालच देकर वोट खरीदने की शिकायतों को चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया है। धनबल और बाहुबल से चुनाव को मुक्त करने के लिए आयोग ने सभी संदिग्ध लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बिहार की सीमा नेपाल और बांग्लादेश से लगती है। नेपाल के रास्ते या हवाला के जरिये धनराशि और हथियारों की खेप की आमद को रोकने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी प्रतिदिन इन मामलों की समीक्षा कर रहे हैं। आयोग को सूचनाएं मिली हैं कि मतदान से ऐन पहले संप्रदायिकता, जातिवाद के मुद्दों को हवा दी जा सकती है। लिहाजा ऐसे तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। स्टार प्रचारकों के भाषणों की वीडियो की रिकार्डिंग कराई जा रही है ताकि जरुरत पड़ने पर जांच में आसानी रहे। नेपाल से अन्य नशीले पदार्थों की आमद की सूचना पर भी कार्रवाई हुई है। आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने नेपाल सीमा और खगड़िया से स्मैक की खेप भी बरामद की है। उड़न दस्तों, आयकर विभाग और राज्य सर्विलांस टीम ने अब तक 18 करोड़ से अधिक रुपये बरामद किए हैं। जांच के बाद चार करोड़ 86 लाख रुपये छोड़ दिए गए। अब तक लगभग दो लाख रुपये की नेपाली करेंसी भी बरामद की गई है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...