Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

ये दुनिया

कुमार विश्वास पर नोएडा के पत्रकार को धमकाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास और उनकी पत्नी के खिलाफ एक पत्रकार ने धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है। स्वतंत्र पत्रकार जगत सिंह अवाना ने नोएडा के सेक्टर 20 थाने में शिकायत दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई दिनों से फोन पर धमकियां दी जा रही है। अवाना ने आरोप लगाया है कि विश्वास के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत करने वाली महिला का साथ देने की वजह से उन्हें धमकियां दी जा रही हैं। अवाना ने मामला गुरूवार को दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जगत नोएडा में ही एक स्थानीय सांध्य दैनिक अखबार चलाते हैं।

दरअसल, जगत अवाना ने अपने अखबार में कुमार विश्वास और आप महिला कार्यकर्ता के संबंधों को लेकर खबर प्रकाशिकत की थी। जगत का आरोप है कि इस खबर के प्रकाशित होने के बाद से उन्हें काफी धमकी भरे फोन व संदेश मिल रहे हैं। उन्हें शक है कि यह कुमार विश्वास और उनके समर्थक ही उन्हें धमकी दे रहे हैं। कुमार विश्वास और आप की महिला कार्यकर्ता के अवैध संबंधों का मामला सामने आने के साथ ही जगत अवाना का नाम भी सामने आया था। जगत अवाना पर आरोप लगा था कि इन्हीं के उकसावे पर आप कार्यकर्ता ने कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत की थी। इस मामले के सामने आने के बाद महिला कार्यकर्ता की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कराने में भी जगत ने मदद की थी।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की इस महिला कार्यकर्ता ने विवाद बढ़ने पर दिल्ली महिला आयोग जाकर कुमार विश्वास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और कुमार पर आरोप लगाया था कि इस विवाद के चलते उनका घर टूट गया है और उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता की एक तस्वीर फेसबुक और वाट्सऐप पर वायरल हो गई थी। इस तस्वीर के साथ आरोप लगाया गया था कि कुमार की पत्नी ने उन्हें इस कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस खबर के संज्ञान में आने के बाद महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ कुमार विश्वास से मिलने गई और इस मामले पर सफाई जारी करने को कहा लेकिन, कुमार ने इससे इनकार कर दिया। महिला का यह भी आरोप था कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने मुंह नहीं बंद रखा तो उसका भी वही हाल होगा जो संतोष कोली का हुआ। संतोष कोली ने दिल्ली चुनाव लड़ा था और 2013 में एक सड़क दुर्घटना में उनकी अचानक मौत हो गई थी। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने कुमार विश्वास को आयोग के सामने आने पेश होने का समन जारी किया था जिसे कुमार विश्वास ने मानने से इंकार कर दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...