Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रदेश

अरुण जेटली मानहानि केस में कोर्ट में हाजिर हुए विश्वास, बोला अरविंद ने छोड़ा साथ

आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास आज वित्त मंत्री अरुण जेटली के मानहानि मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में उपस्थित हुए. पिछली सुनवाई में जज ने इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कुमार विश्वास को आज बुलाया था. कुमार विश्वास ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अपने पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविंद केजरीवाल के कहने पर उन्होंने उनकी बातें दुहराई थीं. किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता की बात दुहराते हैं और इसी तरह अरविंद की बातों को उन्होंने दुहराया. विश्वास ने अपने वक्तव्य में केजरीवाल की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि जिस आदमी के कहने पर उनका नाम इस केस में जुड़ा, वह बीच रास्ते में मैदान छोड़ कर भाग गया.

ऐसे में मेरे पास इस केस से सम्बद्ध कोई दस्तावेज नहीं है. इसके लिए मैंने अरविंद से समय मांगा लेकिन वो न तो मिल रहे हैं, न तो कोई कागज़ भिजवा दे रहे हैं. इसलिए मेरा यह जानना ज़रूरी है कि अरविंद तब झूठ बोल रहे तब या अब झूठ बोल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के द्वारा डीडीसीए केस में दस करोड़ रुपए की मानहानि का केस किया था. पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल समेत अन्य सभी नामजदों ने अरुण जेटली से माफ़ी मांग ली थी जिसके बाद अरुण जेटली ने उनके ख़िलाफ़ केस वापस ले लिया था. अब इस केस में विश्वास अकेले रह गए हैं.

आज की सुनवाई में विश्वास का पक्ष सुनने के बाद जज ने केस की अगली तारीख़ 28 मई को तय की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...