Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मनोरंजन

को-स्टार के साथ लिप लॉक प्रशंसकों को पसंद नहीं आया

मुंबई। छत्तीसगढ़ के मोस्ट वांटेड के साथ छह महीनों तक मुंबई में लिव-इन रहने के कारण सुर्खियों मे आई टीवी अभिनेत्री रिहाना मल्होत्रा अब एक बार फिर से सुर्खियों में है। रिहाना अपने ड्रेसिंग सेस के कारण भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रिहाना “जमाई राजा” में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक ऎसी हरकत की जिसके चलते उन्हें अपने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने जमाई राजा की अपनी सह-अभिनेत्री निया शर्मा को लिप्स पर किस कर दिया। यही नहीं, इसके बाद उन्होंने ऎसा करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो डाल दी।

हालांकि, उनका यह कदम प्रशंसकों को पसंद नहीं आया। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, निया ने फोटो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन रिहाना ने कहा कि इस पर इतना बवाल मचाने की क्या जरूरत है। जब लड़की गाल पर किस कर सकती है तो होटो पर क्यो नहीं कर सकती? रिहाना ने कहा कि मैं और निया बहुत अलग विचार के लोग हैं। हम दोनों को एक दूसरे का सकारात्मक रवैया और फैशन स्टाइल बहुत पसंद है। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं और एक-दूसरे का साथ बहुत पसंद है। रिहाना ने आगे कहा कि लिप-लॉक करने वाली फोटो मैंने इंस्टाग्राम पर डाल दी थी, लेकिन प्रश्ंासकों ने इसे नकारात्मक तरीके से लिया। उन्होंने फोटो पर नकारात्मक कमेंट डालने शुरू कर दिए। इसलिए मुझे इसे सोशल मीडिया से हटाना पड़ा। मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि हम दोनों समलैंगिक स्त्री नहीं हैं। रिहाना ने कहा कि लोग इस लिए किस करते हैं क्योंकि उन्हें दूसरा इंसान पसंद होता है। निया और मैं बहुत अच्छी दोस्त हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs

You May Also Like

ये दुनिया

रामकृष्ण परमहंस को मरने के पहले गले का कैंसर हो गया। तो बड़ा कष्ट था। और बड़ा कष्ट था भोजन करने में, पानी भी...

सोशल मीडिया

यहां लड़की पैदा होने पर बजती है थाली. गर्भ में मारे जाते हैं लड़के. राजस्थान के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्र में बाड़मेर के समदड़ी क्षेत्र...

दुख-सुख

: बस में अश्लीलता के लाइव टेलीकास्ट को एन्जॉय कर रहे यात्रियों को यूं नसीहत दी उस पीड़ित लड़की ने : Sanjna Gupta :...

ये दुनिया

बुद्ध ने कहा है, कि न कोई परमात्मा है, न कोई आकाश में बैठा हुआ नियंता है। तो साधक क्या करें? तो बुद्ध ने...